अपनी बहन की विदाई पर फूट फूटकर रो पड़े Wanindu Hasaranga; वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी बहन की विदाई पर फूट फूटकर रो पड़े Wanindu Hasaranga; वीडियो हुआ वायरल

वानिंदु हसरंगा उनकी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आगामी एशिया कप 2023 से चूक सकते हैं।

Wanindu Hasaranga. (Image Source: Twitter)
Wanindu Hasaranga. (Image Source: Twitter)

सभी भाइयों का अपनी बहन के साथ एक मजबूत बंधन होता है, चाहे वो क्रिकेटर हों, एथलीट हों, किसी भी पेशेवर क्षेत्र का व्यक्ति हों, या कोई सामान्य आदमी हों। बहन की शादी हमेशा उनके भाइयों का इमोशनल साइड बाहर लेकर आती है, क्योंकि वे अपने जीवन के सभी पलों में एक-साथ बढ़ते हैं और एक-दूसरे के साथ मजबूत और भावनात्मक बंधन साझा करते हैं।

ऐसा ही कुछ श्रीलंका के क्रिकेटर Wanindu Hasaranga के साथ हुआ। दरअसल, वानिंदु हसरंगा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां श्रीलंकाई स्पिनर रोते हुए नजर आ रहे हैं। हुआ यूं कि जब श्रीलंका के स्पिनर की बहन अपने विवाह समारोह के दौरान अपने भाई के पास आशीर्वाद लेने पहुंचती है, तो यह क्रिकेटर बेहद इमोशनल हो जाता है, और उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं।

जब अपने आंसू नहीं रोक पाए Wanindu Hasaranga

यह वीडियो काफी इमोशनल है, क्योंकि वानिंदु हसरंगा अपनी बहन को गले लगाकर फूट फूटकर रो रहे होते हैं। इस भावुक पल का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 6.7K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यहां पढ़िए: एशिया कप 2023 पर मंडराया कोविड-19 का खतरा, 2 श्रीलंकाई खिलाड़ियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कई प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में अद्भुत टिप्पणियों की बौछार कर दी है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, “हर भाई अपनी बहन की शादी में भावुक हो जाता है।” तो वहीं दूसरे ने लिखा: “प्रॉपर सांस्कृतिक…प्योर आत्मा।”

यहां देखिए वो वायरल वीडियो –

आपको बता दें, श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा उनकी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आगामी एशिया कप 2023 से चूक सकते हैं। हसरंगा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास से लेकर सभी को चौंका दिया था। हसरंगा अब तक अपने करियर में 4 टेस्ट, 48 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?