जब ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा को घुमा फिराकर एक क्रिकेट फैन टैक्सी ड्राइवर को बतानी पड़ी अपनी पहचान - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा को घुमा फिराकर एक क्रिकेट फैन टैक्सी ड्राइवर को बतानी पड़ी अपनी पहचान

ऑस्ट्रेलिया इस समय एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मैदान में है।

Glenn Maxwell and Adam Zampa. (Image Source: X)
Glenn Maxwell and Adam Zampa. (Image Source: X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और स्पिनर एडम जम्पा (Adam Zampa) का एक टैक्सी ड्राइवर के साथ मजेदार बातचीत का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और एडम जम्पा (Adam Zampa) एक ट्रिप के दौरान टैक्सी ड्राइवर के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वो इन दोनों क्रिकेट सुपरस्टार्स को पहचान नहीं पाता है। इस बीच, मैक्सवेल ने टैक्सी ड्राइवर से पूछा, “क्या आप क्रिकेट के बारे में कुछ जानते हैं?” जिस पर उसने कहा कि यह उसका पसंदीदा खेल है, और ऑस्ट्रेलिया एक अच्छी टीम है।

जब एक टैक्सी ड्राइवर Glenn Maxwell और Adam Zampa को नहीं पहचान पाया

उसने रिकी पोंटिंग का भी जिक्र किया। जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने पूछा वे कहां से है, जिस पर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने मेलबर्न बताया और फिर डेविड वार्नर के बारे में पूछा। जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने कहा डेविड वार्नर अच्छा प्लेयर है, और मैक्सवेल भी अच्छा क्रिकेट खेलता है। फिर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा मैक्सवेल बुरा प्लेयर नहीं हैं, तो उसने भी हामी भरी और पीछे मुड़कर देखा और पूछा क्या आप ग्लेन मैक्सवेल हैं?

यहां पढ़िए: One World One Family Cup 2024: जाने वन वर्ल्ड वन फैमिली कप के बारे में सब कुछ जो आपको पता होना चाहिए?

जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर ने खुशी से आश्चर्य जताते हुए कहा ओह मैन! और वे हंस पड़े! हालांकि, टैक्सी ड्राइवर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी कैब में दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बैठे हैं। कथित तौर पर ये वीडियो कुछ साल पुराना है, लेकिन अभी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो –

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया इस समय एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मैदान में है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है, और अब वेस्टइंडीज को मात देकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगा। वहीं जम्पा और मैक्सवेल हाल ही में बिग बैश लीग 2023-24 में एक्शन में नजर आए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?