इंग्लैंड के वर्ल्ड कप शेड्यूल 2023 के बारे ने जाने यहां
इंग्लैंड को इस जबरदस्त टूर्नामेंट का अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेलना है।
अद्यतन - जून 27, 2023 2:22 अपराह्न

काफी लंबे समय बाद आज यानी 27 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह शानदार टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इंग्लैंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।
बता दें, 2019 वनडे वर्ल्ड कप को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की गत विजेता है। हालांकि इस सत्र में उन्हें और भी कड़ी मेहनत करनी होगी। टीम का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। बेन स्टोक्स ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
हालांकि इंग्लैंड के पास इस समय लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में कई जबरदस्त खिलाड़ी मौजूद हैं। एलेक्स हेल्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली और कप्तान जॉस बटलर इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। गेंदबाजी की बात की जाए तो जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन इस समय इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन टीम को उनसे भी काफी उम्मीदें होंगी। क्रिस वोक्स और डेविड विली को भी शानदार गेंदबाजी करनी होगी।
इंग्लैंड का वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल:
इंग्लैंड को इस जबरदस्त टूर्नामेंट का अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेलना है। इसके बाद टीम 10 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी। अगला मुकाबला उनका अफगानिस्तान से 14 अक्टूबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
इंग्लैंड इसके बाद 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेलेगी। 26 अक्टूबर को टीम को क्वालीफायर 2 के खिलाफ मैच खेलना है और 29 अक्टूबर को टीम भारत के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेलेगी। 4 नवंबर को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
8 नवंबर को इंग्लैंड क्वालीफायर 1 के साथ मैच खेलती हुई नजर आएगी जबकि 12 नवंबर को टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हुए देखा जाएगा। इस सीजन में इंग्लैंड को काफी कड़ी चुनौती मिलेगी।