पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर की मां का हुआ निधन, शोएब मलिक और हरभजन सिंह सहित सभी ने व्यक्त किया दुख
शोएब अख्तर ने अपनी मां के निधन की जानकारी ट्वीट करते हुए सभी को दी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2021 1:57 अपराह्न
क्रिकेट फैंस के लिए 26 दिसंबर की सुबह बेहतर नहीं कही जा सकती है। जिसमें उन्हें पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रे इलिंग्वर्थ के निधन की खबर मिली और उसके बाद पाकिस्तानी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्वीट कर अपनी मां के निधन की जानकारी सभी को दी। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार शोएब की मां की तबियत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।
जिसके बाद शोएब अख्तर ने अपनी मां के निधन की जानकारी सभी को देने के साथ उनके अंतिम संस्कार के बारे में बताया जो इस्लामाबाद सेक्टर एच-8 में होगा। जैसे ही इस दुख भरी खबर की जानकारी सभी को मिली उसके बाद क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने इसको लेकर शोक व्यक्त किया जिसमें पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक सहित भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है।
शोएब अख्तर के ट्वीट को लेकर बात की जाए तो उन्होंने लिखा कि, मेरे जीवन की सबकुछ मेरी मां आज हमें छोड़कर अल्लाह के पास चली गई। इस ट्वीट के बाद अख्तर के फैंस सहित सभी ने दुख प्रकट किया।
میری والدہ محترمہ رضائے الٰہی سے وفات پا گئ ہیں – انا للہ وانا الیہ راجعون۔
نماز جنازہ H-8 میں بعد نماز عصر ادا کی جائے گی۔My mother, my everything, with the will of Allah taala, has left for heavenly abode.
Namaz e janaza will be in H-8 after Asar Prayers.— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 25, 2021
क्रिकेट जगत ने अख्तर की मां के निधन पर जताया दुख
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ-स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह जिनका शोएब अख्तर से काफी करीब का रिश्ता है उनको जैसे ही इस खबर का पता चला उन्होंने अख्तर के साथ इस समय अपने साथ को लेकर ट्वीट किया। जिसमें हरभजन ने लिखा कि, इस दुख की घड़ी में मैं तुम्हारे साथ हूं। मेरे भाई इस समय तुम्हे मजबूती मिले सब ठीक होगा।
वहीं शोएब अख्तर के साथ खेलने वाले शोएब मलिक ने इस खबर के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि, हम सभी इस कठिन समय में भाई तुम्हारे साथ हैं। बता दें कि शोएब अख्तर की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें उनके नाम पर 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेकने का रिकॉर्ड दर्ज है।
यहां पर देखिए शोएब अख्तर की मां के निधन पर क्रिकेट जगत में सभी ने किस तरह व्यक्त किया दुख:
إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رٰجِعونَ
We all are with you in this difficult time brother.
May the Almighty grant her the highest rank in jannah, ameen…@shoaib100mph https://t.co/MhbiZ6CrOJ— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) December 25, 2021
Just wanted to reach out and let you know that you have my heartfelt condolences during this difficult time. May she rests in peace. Be strong my brother. Waheguru Mehar kare🙏🙏 https://t.co/jpoz51fF7a
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 26, 2021
Allah jannat atta farmaye aur apko sabar dey Shoaib bhai 🤲🤲🤲🤲
— Sohail Tanveer (@sohailmalik614) December 25, 2021
Deeply saddened to hear about that Shoaib bhai. May the Almighty bless her with ease and the highest rank in Jannah Ameen.
— Fawad Alam (@iamfawadalam25) December 26, 2021
May Allah pak grant her highest rank in jannah ameen
— Bilawal bhatti (@007Bilawal) December 26, 2021
Very sad to know about your loss. May Allah bless her with the highest place in Jannah. Prayers for you and your family 🤲🏼
— Ahmad Shahzad 🇵🇰 (@iamAhmadshahzad) December 26, 2021
إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعونَ. Very sad to know about it.Indeed it is a huge loss .May Allah grant her highest place in Jannah and give patience to you and your family. https://t.co/fPComCyJlK
— Misbah Ul Haq (@captainmisbahpk) December 26, 2021
“Inna lilahi wa inna ilaihi rajiun” The death of any loved parent is an incalculable lasting blow. Very painful and hurtful. Sorry to hear about your Mother @shoaib100mph May ALLAH give her highest place in Jannat. ALLAH sabr da aap ko #Ameen 🤲🏻.
— Waqar Younis (@waqyounis99) December 26, 2021
میری والدہ محترمہ رضائے الٰہی سے وفات پا گئ ہیں – انا للہ وانا الیہ راجعون۔
نماز جنازہ H-8 میں بعد نماز عصر ادا کی جائے گی۔My mother, my everything, with the will of Allah taala, has left for heavenly abode.
Namaz e janaza will be in H-8 after Asar Prayers.— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 25, 2021
إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعونَ. https://t.co/ZW40z1NevB
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) December 26, 2021
Inna lilahi wa inna ilaihi rajiun. All the prayers may God rest her soul in peace . https://t.co/69HpbN9I9x
— Wasim Akram (@wasimakramlive) December 26, 2021