हार्दिक को नहीं है अपने खिलाड़ियों पर भरोसा, अभी से ही दे रहे हैं अजीबोगरीब बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक को नहीं है अपने खिलाड़ियों पर भरोसा, अभी से ही दे रहे हैं अजीबोगरीब बयान

आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे।

Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, जो कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं, वो गुजरात टाइटन्स के साथ आईपीएल में अपनी कप्तानी की शुरुआत करने जा रहे हैं। ऑलराउंडर को आखिरी बार टी-20 विश्व कप 2021 में अंतरराष्ट्रीय एक्शन में देखा गया था और उस समय वह पीठ की चोट से उबर रहे थे जिस वजह से वो गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।

हाल ही में, 28 वर्षीय हार्दिक ने एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किया और अब वो आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हार्दिक को पिछले आईपीएल संस्करण में अपने बल्लेबाजी फॉर्म में गिरावट का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए 12 मैचों में सिर्फ 127 रन बनाए और अधिकांश मैचों में गेंदबाजी नहीं की थी।

आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले हार्दिक ने अपनी टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

2015 में आईपीएल में पहली बार खेलने वाले पांड्या तब से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस साल के लिए रिटेन नहीं किया था और फरवरी में नीलामी से पहले गुजरात टाइटन्स ने उन्हें चुना था। इस बीच पांड्या ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम यहां किसी को कुछ साबित करने नहीं आई है।

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, “टीम को लेकर मैं काफी खुश हूं। ये एक नई टीम है और हम यहां किसी को कुछ साबित करने नहीं आए हैं। हम यहां बस अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं। हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि माहौल अच्छा रहे और खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता को निखारने का अच्छा वातावरण मिले। हमारी किसी भी तरह की अपेक्षाएं नहीं हैं।”

मेगा ऑक्शन में एक मजबूत टीम बनाने के बाद गुजरात टाइटन्स से कैश-रिच टूर्नामेंट के 15वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम 28 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत करेगी।

close whatsapp