'हम सेलेब्रेट करने के लिए एक उचित तारीख ढूंढ सकते हैं' 26 जनवरी को आयोजित होने वाले ऑस्ट्रेलिया दिवस को लेकर Pat Cummins - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हम सेलेब्रेट करने के लिए एक उचित तारीख ढूंढ सकते हैं’ 26 जनवरी को आयोजित होने वाले ऑस्ट्रेलिया दिवस को लेकर Pat Cummins

हम ऑस्ट्रेलिया से प्यार करते हैं और खुद को भाग्यशाली समझते हैं- कमिंस

Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)
Pat Cummins. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का 26 जनवरी, शुक्रवार को होने वाले ‘ऑस्ट्रेलिया डे’ जश्न को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। कमिंस का कहना है कि इस दिन जश्न मनाने के लिए हम शायद एक और अच्छा दिन ढूंढ सकते हैं।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस बार ऑस्ट्रेलिया डे या दिवस आगामी 26 जनवरी को आयोजित कर रही है। हालांकि, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के साथ दूसरे टेस्ट मैच में खेलती हुई नजर आएगी। दूसरी ओर, इस दिन यह दिवस आयोजित होने पर स्काॅट बोलेंड और एश्ले गार्डनर जैसे खिलाड़ियों ने खेलने पर असमर्थता दिखाई है।

पैट कमिंस का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दिवस के 26 जनवरी को आयोजित होने को लेकर पैट कमिंस ने फाॅक्स क्रिकेट के हवाले से कहा- इस दिन के जश्न को लेकर हर साल बात सामने आती है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पिछले 4-5 सालों से इसको लेकर काफी सुलझा हुआ रहा है। मुझे लगता है कि हमारे पास ऑस्ट्रेलिया दिवस होना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि हम शायद जश्न मनाने के लिए एक अधिक उपयुक्त तारीख ढूंढ सकते हैं।

कमिंस ने आगे कहा- मेरी निजी राय है कि मैं ऑस्ट्रेलिया से बिल्कुल प्यार करता हूं और सोचता हूं कि यह दुनिया का एक सबसे अच्छा देश है। लेकिन आपने जिन (स्काॅट बोलेंड और एश्ले गार्डनर) खिलाड़ियों के बारे में बताया है, आपको उनकी कहानी और जज्बातों को समझना होगा।

क्रिकेट जैसे एक बड़े खेल को लेकर मैं सोचता हूं कि इसमें काफी विविधता है और लाखों फैंस इसे फाॅलो करते हैं। क्रिकेटर्स इसमें खेलते हैं और उन्हें नाम व शौहरत मिलती है। यह समुदाय आपसे किस तरह की अपेक्षा करता है। लेकिन मुझे लगता है कि हम सब एक साथ हैं और ऑस्ट्रेलिया से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन यह एक नाजुक देश है।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट में जबर प्रदर्शन करने के लिए इस खिलाड़ी से प्रेरणा ले रहे हैं Zak Crawley

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?