IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की आईपीएल में लगातार दूसरी हार पर भड़के कप्तान रवींद्र जडेजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की आईपीएल में लगातार दूसरी हार पर भड़के कप्तान रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की करारी हार का जिम्मेदार टीम को ठहराया है।

Ravindra Jadeja (Image Source: IPL/BCCI)
Ravindra Jadeja (Image Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रवींद्र जडेजा की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम आईपीएल (IPL) 2022 में अब तक अपना खाता नहीं खोल पाई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जारी आईपीएल (IPL) 2022 में अब तक  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

आईपीएल (IPL) के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) लगातार अपने दो शुरूआती मैच हारी हो। हालांकि, चेन्नई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वह जीत के बहुत करीब थे, लेकिन गेंदबाजों और खराब फील्डिंग के चलते उन्हें 6 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।

210 रनों का बचाव करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने क्विंटन डी कॉक (61) और केएल राहुल (40) दोनों के कैच टपकाए और फिर शिवम दुबे ने अंत में जमकर रन लुटाए, जिसका खामियाजा फ्रेंचाइजी को भुकतना पड़ा, जिससे कप्तान रवींद्र जडेजा बिलकुल खुश नहीं थे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार दूसरी हार का करना पड़ा सामना

फील्डिंग तो खराब थी ही, लेकिन फिर गेंदबाज भी लखनऊ के खिलाफ नाकाम रहे, जिस पर रवींद्र जडेजा ने हार ठीकरा फोड़ा और कहा अब उन्हें गीली गेंद से अभ्यास करना होगा।

मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने कहा: “हमने मैच में शानदार शुरुआत की थी, रॉबिन उथप्पा और शिवम दूबे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन हमें कैच लपकने होंगे, तभी हम मैच जीत पाएंगे। हमें कैच लपकने के मौके नहीं छोड़ने चाहिए थे। हम उन मौकों का फायदा उठा सकते थे।”

बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा: “शीर्ष 6 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। हमने पावरप्ले और फिर बीच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था। एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हमें अपनी योजनाओं पर अमल करने की जरूरत है।”

रवींद्र जडेजा ने अंत में कहा मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम के मैदान पर काफी ओस थी और गेंद हाथ में सही तरीके से नहीं आ रही थी, इसलिए अगली बार हमें गीली गेंद से अभ्यास करना होगा।

 

close whatsapp