टीम को राहुल तेवतिया और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों की जरूरत हैं- ब्रायन लारा ने कही SRH को लेकर बड़ी बात
SRH को हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में तीसरी जीत दर्ज की।
अद्यतन - Apr 19, 2023 1:27 pm

आईपीएल 2023 के 25 वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से हराकर इस लीग में तीसरे जीत दर्ज की। बता दें पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 192 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 178 रन ही बना सकी।
इस मुकाबले में हैदराबाद की ओर से मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। खासकर इस टीम के मिडिल आर्डर का फ्लॉप होना हैदराबाद की बड़ी परेशानी है। जिसपर SRH के हेड कोच ब्रायन लारा ने अपनी राय रखी है।
हम आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके- ब्रायन लारा
वहीं मिडिल आर्डर बल्लेबाजों को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रायन लारा ने जवाब देते हुए कहा कि, टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत हैं जो खेल को अंत तक ले जाने के बारे में सोचे। आईपीएल में कुछ बेहतरीन उदाहरण भी मौजूद हैं। राहुल तेवतिया और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है यह समझे निचले क्रम पर खेलने के लिए योजना कैसी होनी चाहिए, कौन से गेंदबाज आने वाले हैं और ठीक से योजना बनाएं। हम उसपर काम कर रहे हैं।
उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, हम आज के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। हमें यह स्वीकार करना होगा, मुंबई की टीम ने आज बेहतर प्रदर्शन किया। मुझे लगा कि हम हमेशा खेल में बने हुए थे और पिच शायद 175 से अधिक की थी। हमने पूरे समय खेल में बने रहने की कोशिश की लेकिन लक्ष्य का पीछा करने के दौरान हमने जल्दी जल्दी विकेट गवां दिए।
ब्रायन लारा ने कहा कि, मुंबई इंडियंस की तरह हमारी टीम लगातार जीत दर्ज कर रही थी लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने आज बेहतर खेला और आगे निकल गए। बता दें SRH को हराकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में तीसरी जीत दर्ज की।