ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज को अपने नाम करने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कही यह बात
भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज को भी 2-1 से जीता।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - सितम्बर 26, 2022 2:06 अपराह्न

एशिया कप 2022 में निराशानजर प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने का मौका मिला। ताकि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले अपनी खामियों को दूर करने में कामयाब हो सके। हालांकि इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने अगले दोनों ही मुकाबलों में शानदार तरीके से जीत हासिल करने के साथ इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
इस टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं विराट कोहली के बल्ले से भी आखिरी मुकाबले में मैच विनिंग पारी देखने को मिली, जिससे कप्तान रोहित शर्मा भी अब काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने इस सीरीज के जीत के बाद दिए अपने बयान में कहा भी कि वह जिस योजना के साथ खेलना चाहते थे, उसमें पूरी तरह से कामयाब हुए।
तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 36 गेंदों में 69 रनों की मैच विनिंग पारी देखने को मिली थी, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के देखने को मिले और इसके चलते भारतीय टीम ने यह मुकाबला काफी शानदार तरीके से अपने नाम किया। वहीं विराट कोहली एक बार फिर से अपनी उसी भूमिका में दिखे जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।
अलग-अलग लोगों का जीत दिलाना सबसे बड़ी सकारात्मक बात – रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस टी-20 सीरीज में जीत के बाद अपने दिए बयान में कहा कि, उन्हें हैदराबाद के मैदान से काफी प्यार है और उनको यहां पर खेलने का भी काफी अनुभव हासिल है जिसके चलते उसी अनुसार तीसरे टी-20 मैच को लेकर उन्होंने अपनी रणनीति को तैयार किया था।
रोहित ने कहा कि, हमारे लिए इस सीरीज जीत में जो सबसे बड़ी सकारात्मक बात थी कि हमारे लिए गेंद और बल्ले से अलग-अलग खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका को काफी बेहतरीन तरीके से निभाया। जब आप ये सारी चीजें अंदर से बैठकर देख रहे होते हैं तो आपको एक मैनेजमैंट के तौर पर काफी अच्छा लगता है।
टी-20 क्रिकेट में आपको एक गलती काफी भारी पड़ सकती है। लेकिन मुझे लगा कि हमें इस अपने सोच के अनुसार खेलना चाहिए। लेकिन कभी-कभी यह सफल नहीं होती है जिससे हम सीखने की कोशिश करते हैं। इस सीरीज में हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे थे, जिन्होंने अंतिम ओवरों में गेंदबाजी की।