IPL 2022 मेगा ऑक्शन में RCB की टीम ने हर्षल पटेल को लेकर खर्च की बड़ी रकम तो इस गेंदबाज की तरफ से भी किया गया बड़ा खुलासा
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से पहले RCB ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिनमे विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शामिल थे।
अद्यतन - Feb 14, 2022 1:24 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का 12 और 13 फरवरी को चला मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। जिसमें फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर भरपूर पैसे बरसाए। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। उनमें से एक नाम 31 वर्षीय भारतीय आलराउंडर हर्षल पटेल का भी शामिल था। इस खिलाड़ी पर मेगा ऑक्शन में तीन फ्रेंचाइजियों की नजर थी। हर्षल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ की थी।
हर्षल पटेल इस मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए के आधार मूल्य के साथ शामिल हुए थे। हर्षल पिछले सीजन में एक सफल आलराउंडर के रूप में सामने आए। इस विकेट टेकिंग आलराउंडर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बोली लगाई। चेन्नई ने हर्षल को 4.40 करोड़ रूपये में खरीदना चाहा। लेकिन इसके बाद चेन्नई ने हथियार डाल दिए। चेन्नई के बाद हैदराबाद और RCB के बीच कड़ी लड़ाई चली। अंत में RCB ने 31 वर्षीय इस आलराउंडर को 10.75 करोड़ रुपए की बड़ी रकम के साथ अपने खेमें में शामिल कर लिया।
हर्षल ने RCB के साथ बातचीत का खुलासा किया
एक बार फिर RCB के साथ जुड़ने के बाद हर्षल ने फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने बताया की मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन क्यों नहीं किया। ऑक्शन से पहले RCB ने अपने तीन स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया। जिनमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम शामिल था।
हर्षल पटेल ने क्रिकेट लाइव पर बताया कि “RCB ने मुझसे कहा कि अगर हम आपको रिटेन करते हैं तो आप चौथे खिलाड़ी होंगे। अगर हमने आपको रिटेन किया तो हमे आपको 6 करोड़ का भुगतान करना होगा और हमारी पर्स से 9 करोड़ की राशि जाएगी। हम चाहते हैं कि आप नीलामी में पैसे कमाएं। हम आपको वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।”
हर्षल ने 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। मुंबई इंडियंस के बाद 2012 में उन्हें RCB के द्वारा चुना गया। उसके बाद 2018 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स के द्वारा चुना गया। 31 वर्षीय आलराउंडर ने RCB के साथ पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के लिए 32 विकेट चटकाए। उसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्धशतक भी जड़ा।
उन्होंने अपने बयान में कहा, “जब मुझे RCB द्वारा दिल्ली से वापस लाया गया, वह मेरे लिए एक जिम्मेदारी से कम नहीं था। उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया वो काफी मायने रखता है। जिस तरह उन्होंने मेरा समर्थन किया जो कि मेरे लिए महत्वपूर्ण था।”