सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं बेसबॉल के भी प्रशंसक हैं निकोलस पूरन और जेसन होल्डर, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं बेसबॉल के भी प्रशंसक हैं निकोलस पूरन और जेसन होल्डर, देखें वीडियो

मियामी मार्लिंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक वीडियो को साझा किया है जिसमें ये दोनों क्रिकेटर्स गेंद को पिच पर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं।

West Indies Skipper Nicholas Pooran and All-Rounder Jason Holder Enjoy Baseball Match Ahead of 4th T20I Against India (source-twitter)
West Indies Skipper Nicholas Pooran and All-Rounder Jason Holder Enjoy Baseball Match Ahead of 4th T20I Against India (source-twitter)

वेस्टइंडीज के धाकड़ कप्तान निकोलस पूरन और बेहतरीन ऑलराउंडर जेसन होल्डर को मियामी मार्लिन्स और सिनसिनाटी रेड्स के बीच मेजर लीग बेसबॉल मैच के दौरान फ्लोरिडा के मार्लिंस पार्क में इस मैच का आनंद लेते हुए देखा गया।

मियामी मार्लिंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक वीडियो को साझा किया है जिसमें ये दोनों क्रिकेटर्स गेंद को पिच पर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरन और होल्डर ने मियामी मार्लिन्स के कुछ खिलाड़ियों के साथ मुलाकात भी की। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘क्रिकेट और बेसबॉल की मुलाकात हुई। हमें यह मौका मिला कि वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आज मियामी में मुकाबला देखने आए। निकोलस पूरन और जेसन होल्डर आप लोग यहां आए और हमारा साथ दिया इसके लिए हम आपको शुक्रिया कहना चाहेंगे।

 

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा कि, ‘इस अनुभव के लिए शुक्रिया मियामी मार्लिन्स। चौथा टी-20 मुकाबला वेस्टइंडीज और भारत के बीच 6 जुलाई यानी आज फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में खेला जाएगा। इससे पहले वेस्ट इंडीज टीम के खिलाड़ी USA में अपना बेहतरीन समय गुजारते हुए नजर आए।

भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। पहला मुकाबला भारत ने 68 रनों से जीता था जिसके बाद दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर इस सीरीज में बराबरी की। तीसरे टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 7 विकेट्स से ना ही सिर्फ ये मुकाबला अपने नाम किया बल्कि सीरीज में बढ़त भी बनाई। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 33 रन की शानदार पारी खेली थी।

इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी। वेस्टइंडीज टीम यही चाह रही होगी कि टी-20 सीरीज वो अपने नाम करें। चोटिल होने की वजह से रोहित शर्मा तीसरे टी-20 मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट हो गए थे लेकिन अब वो इस मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी करने को तैयार रहेंगे।

close whatsapp