Cricket World News: IPL 2024 से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

मई 25 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)
SRH vs RR (Photo Source: BCCI/IPL)

1) IPL 2024: शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा के सामने RR के बल्लेबाजों ने घुटने टेके, अब SRH और KKR के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

आज यानी 24 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024: SRH vs RR के बीच Qualifier-2 मैच के बाद जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का क्वालिफायर-2 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक में खेला गया। हैदराबाद की टीम 36 रनों से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई है, अब टीम 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2024: अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे RR के बल्लेबाज हुए पस्त

आज यानी 24 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) “ट्रॉफी जीतने के बाद ही पार्टी करेंगें…”- SRH को फाइनल में पहुंचाने के बाद शाहबाज अहमद ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2024: SRH vs RR, Qualifier 2: Shahbaz Ahmed Won POTM Award: आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से मात देकर सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में पहुंच गई है। मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2024: Chepauk में चमके ट्रेंट बोल्ट, पावरप्ले में SRH के तीन बल्लेबाजों को दिखाई वापस पवेलियन की राह

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का क्वालीफायर 2 राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो आईपीएल 2024 के फाइनल में अपनी जगह बनाएगी।  (पढ़ें पूरी खबर)

6) “केवल एक डिपॉर्टमेंट के साथ आपका सीजन अच्छा नहीं…”- SRH को लेकर गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

IPL 2024 का क्वालिफायर-2 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (24 मई) चेपॉक में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया है। फ्रेंचाइजी 2020 के बाद इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंची है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IPL 2024: फाइनल मैच से पहले हेड कोच चंद्रकांत पंडित ने KKR में भरा जोश, देखें वायरल वीडियो

आईपीएल 2024 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच 26 मई, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और क्वालिफायर- 2 की विजेता टीम के बीच खेला जाएगा। बता दें कि यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है। हालांकि, इस मैच से पहले केकेआर टीम के हेड कोच चंद्रकांत पंडित की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) सुरेश रैना को ट्रोल करने चला था ये पाकिस्तानी पत्रकार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तुरंत निकाल दी सारी हेकड़ी

आईसीसी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए एंबेसडर नियुक्त किया है। इस खबर को एक पाकिस्तानी पत्रकार ने एक्स पर शेयर करते हुए सुरेश रैना (Suresh Raina) को नीचा दिखाने का प्रयास किया। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने करारा जवाब दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) सेल्फी लेने के लिए शुभमन पर टूट पड़े फैन्स, उसके बाद गिल ने भी कर डाला दिल जीतने वाला काम

बतौर कप्तान शुभमन गिल के लिए IPL 2024 काफी खराब रहा, लगातार 2 साल हार्दिक की कप्तानी में IPL फाइनल खेलने वाली गुजरात टीम इस बार गिल की कप्तानी में फ्लॉप रही। जहां GT टीम इस बार IPL 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई, जिसके बाद गिल की काफी आलोचना भी हुई। इस बीच अब शुभमन का एक वीडियो आया है, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को निराश नहीं किया। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Paparazzi लेना चाहते थे शिखर धवन के साथ सेल्फी, गब्बर ने दिखा दिया एटीट्यूड

इस IPL सीजन सभी को उम्मीद थी कि, शिखर धवन की धाकड़ बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और फैन्स को निराशा ही हाथ लगी, जहां चोट के कारण गब्बर ने IPL 2024 में काफी कम मैच खेले। वहीं अब शिखर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कुछ Paparazzi को निराश करते हुए एटीट्यूड दिखाया है और अब वो वीडियो वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp