जाने वो 3 प्रमुख कारण, जिनकी वजह से गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के परफेक्ट कोच
भारतीय टीम के अगले हेड कोच बनने की रेस में गौतम गंभीर का नाम सबसे ऊपर है
अद्यतन - मई 29, 2024 3:47 अपराह्न

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई अगले हेड कोच की तलाश में जुटी हुई है। इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि (27 मई) समाप्त हो गई है और हेड कोच बनने की रेस में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का नाम सबसे ऊपर है।
माना जा रहा है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ही भारतीय टीम के अगले मुख्य कोच होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बेहद करीब एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने बताया कि इसके लिए डील पक्की हो गई है। इस आर्टिकल में हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि अगर गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनते हैं तो वे इस पद के लिए क्यों परफेक्ट हैं?
3. मुश्किल फैसले लेने से पीछे नहीं हटते

गौतम गंभीर कभी भी मुश्किल फैसले लेने से पीछे नहीं हटते। 2018 में जब दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह अच्छा नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने श्रेयस अय्यर को मौका देने का फैसला किया था। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप भारत के लिए जैसा भी जाए, लेकिन कुछ कठिन फैसले लेने होंगे।
इसमें सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखना, भविष्य के कप्तानों पर फैसला करना और एक विजन पर काम करना, ये सब मुश्किल फैसले हैं।