स्थगित सीरीज को पूरा करने पाकिस्तान लौट रही वेस्टइंडीज टीम, PCB ने जारी किया शेड्यूल - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्थगित सीरीज को पूरा करने पाकिस्तान लौट रही वेस्टइंडीज टीम, PCB ने जारी किया शेड्यूल

वेस्टइंडीज टीम स्‍थगित सीरीज को पूरा करने जून 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगी।

Pakistan vs West Indies (Image Source: Getty Images)
Pakistan vs West Indies (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने जून 2022 में वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक मीडिया रिलीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया। यह वनडे सीरीज आईसीसी पुरूष क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगी।

यह वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के पिछले साल दिसंबर में किए गए पाकिस्तान दौरे का एक हिस्सा है। उस समय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम कोविड-19 वायरस की चपेट में आ गई थी, जिसमें तीन खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ का सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद वेस्टइंडीज टीम तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलकर पाकिस्तान से लौट गई थी, और वनडे सीरीज को टाल दिया गया था।

स्‍थगित सीरीज को पूरा करने वेस्टइंडीज टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा

अब वेस्टइंडीज टीम जून 2022 में इसी दौरे को पूरा करने पाकिस्तान लौटेगी। पीसीबी (PCB) ने 28 मार्च को बताया कि पाकिस्तान तीन वनडे मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करने जा रहा है, और ये मुकाबले 8, 10 और 12 जून को रावलपिंडी में खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज टीम 5 जून को इस्लामाबाद पहुंच सकती है।

आपको बता दें, बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से घरेलू सीरीज में निपट रही। मेजबान पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को टेस्ट सीरीज गवां दी है, और अब तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक-दूसरे से भिड़ेगी। वनडे सीरीज 29 मार्च से शुरू होगी और 2 अप्रैल को समाप्त होगी, वहीं एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 5 अप्रैल को खेला जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतिम मुकाबला 10 विकेट के बड़े अंतर से जीतते हुए और घरेलू सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच ड्रॉ रहे।

यहां देखें पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

8 जून 2022: पहला वनडे मैच, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

10 जून 2022: दूसरा वनडे मैच, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

12 जून 2022: तीसरा और अंतिम वनडे मैच, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

close whatsapp