वेस्टइंडीज बनाम भारत की वनडे सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज बनाम भारत की वनडे सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है।

4- मोहम्मद सिराज

Mohammad Siraj (Pic Source-Twitter)
Mohammad Siraj (Pic Source-Twitter)

जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम के गेंदबाजी क्रम को काफी अच्छी तरह से संभाला है। जसप्रीत बुमराह काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं और भारतीय टीम को उनका विकल्प मोहम्मद सिराज के रूप में मिला। 2022 में मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज का दौरा पहली बार किया और 3 मुकाबलों में 5 विकेट झटके।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने कई बल्लेबाजों को काफी परेशान कर दिया था। वेस्टइंडीज में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है और सिराज के लिए यह बहुत ही अच्छी बात होगी।

इस साल सिराज ने अभी तक आठ मुकाबलों में 19 विकेट झटके हैं। जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए थे। सिराज आगामी दौरे में भी अपनी इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp