वेस्टइंडीज बनाम भारत की वनडे सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 1:55 अपराह्न
3- रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से भी एक है। जडेजा ने ना ही सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग से भी भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।
घुटने की चोट से ठीक होने के बाद मार्च महीने में जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उनके प्रदर्शन में तमाम लोगों का दिल जीत लिया।
वर्ल्ड कप 2023 और एशिया कप से पहले जडेजा अपने आत्मविश्वास को और बढ़ाना चाहेंगे। अभी तक इस ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 वनडे मुकाबलों में 41 विकेट अपने नाम किए हैं।