वेस्टइंडीज बनाम भारत की वनडे सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज बनाम भारत की वनडे सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है।

2- संजू सैमसन

Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)
Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज सीरीज में संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका को काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। वनडे क्रिकेट में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।

बता दें, संजू सैमसन ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला भारत के लिए नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अभी तक 11 वनडे मुकाबलों की 10 पारियों में 104.76 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट भी संजू सैमसन पर निगाहें जरूर बनाई होगी। उनके और ईशान किशन के बीच में टीम में शामिल होने को लेकर काफी जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है। संजू सैमसन इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में वो और भी अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp