वेस्टइंडीज बनाम भारत की वनडे सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 1:55 अपराह्न
1- शुभमन गिल

शुभमन गिल ने जब से भारतीय टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है तब से कई लोग यही कह रहे हैं कि वो भारत के भविष्य हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी वो अपने इसी प्रदर्शन को आगे जारी रखना चाहेंगे।
गिल रोहित शर्मा के साथ वेस्टइंडीज सीरीज में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा था।
शुभमन गिल की निगाहें आगामी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप पर भी होगी और उसके लिए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।
Previous
Page 5 / 5