WI vs IND 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग 11 और कहां देख सकते हैं Live, जानें पूरी जानकारी यहां... - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग 11 और कहां देख सकते हैं Live, जानें पूरी जानकारी यहां…

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 20 जुलाई से खेला जाएगा।

WI vs IND (Photo Source: Twitter)
WI vs IND (Photo Source: Twitter)

WI vs IND: भारत (IND) और वेस्टइंडीज (WI) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से क्वींस पार्क त्रिनिदाद में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक इनिंग और 141 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज पहली इनिंग में अश्विन और रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के चलते 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 421 रनों पर पहली पारी घोषित की थी।

डेब्यूडेंट यशस्वी जायसवाल ने (171 रन) और कप्तान रोहित शर्मा ने (103 रन) की शतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज अश्विन के 7 विकेट हॉल के चलते 130 रनों पर ऑलआउट हो गई। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच प्रतिद्वंदी के रूप में दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक 100वां टेस्ट मैच होगा। टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच के शानदार फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी।

(WI VS IND) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- भारत बनाम वेस्टइंडीज,  दूसरा टेस्ट मैच

दिन और समय- 20 जुलाई से 25 जुलाई, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद

(WI vs IND) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

क्वींस पार्क त्रिनिदाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होने की उम्मीद है। जिसमें तेज गेंदबाजों को कुछ सहायता मिलेगी और पहली दो पारियों में बल्लेबाजों को भारी मदद मिलेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 300 रन है, जो चौथी पारी तक 170 रन के करीब हो जाएगा। दूसरे और तीसरे दिन इस पिच पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल सकती है। इस स्थिति में यहां टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकते हैं।

(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head):

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 99 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 31 और वेस्टइंडीज ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 46 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

वेस्टइंडीज (West Indies):

पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज की टीम बड़े बदलाव के पीछे जा सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि मेजबान टीम अपने लाइनअप में क्या बदलाव कर सकती है।

क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), टैगेनारिन चंद्रपाल, रेमन रीफर, रहकीम कॉर्नवाल, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, शैनन ग्रेबियल

भारत (India):

पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद टीम इंडिया प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए नजर नहीं आएगी। दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबा कायम रखना चाहेगी, और 2-0 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी

यहां देखें- West Indies vs India 2nd Test Match Live Score

(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज कहां देख पाएंगे लाइव?

वेस्टइंडीज दौरे में भारत बनाम वेस्टइंडीज के सारे मैच भारतीय फैंस डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।

(WI vs IND) भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखे?

वेस्टइंडीज दौरे में भारत बनाम वेस्टइंडीज के सारे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस फैनकोड और जियोसिनेमा पर देख सकते हैं।

close whatsapp