IPL 2023: 'वाह...रिंकू सिंह ने क्या प्रयास किया....'- KKR के युवा बल्लेबाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं गौतम गंभीर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ‘वाह…रिंकू सिंह ने क्या प्रयास किया….’- KKR के युवा बल्लेबाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं गौतम गंभीर

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिंकू सिंह ने 33 गेंदो में 67 रनों की नाबाद पारी खेली।

Gautam Gambhir Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
Gautam Gambhir Rinku Singh (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 1 रन से जीत दर्ज कर लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी।

रिंकू सिंह ने एक चौका और दो शानदार छक्के तो लगाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रिंकू सिंह ने 33 गेंदो में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर मैच के बाद जमकर रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए नजर आए।

रिंकू सिंह की तारीफ में गौतम गंभीर ने कही यह बात

आईपीएल 2023 के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने खूब जलवा बिखेरा है। रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 28.86 के औसत और 139.00 के स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। इस सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के जड़ रिंकू सिंह ने टीम को जीत दिलाई थी।

लेकिन ठीक वैसा ही रिंकू सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दोहराने में असफल रहे। मैच के बाद गौतम गंभीर रिंकू सिंह की जमकर प्रशंसा करते हुए नजर आए। गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए ट्वीटर पर लिखा, ‘ वाह..आज रिंकू सिंह ने क्या प्रयास किया, सनसनीखेज टैलेंट।’

KKR फैंस के लिए गौतम गंभीर ने जताया प्यार

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला ईडन गार्डन में खेला गया। भारी मात्रा में फैंस गौतम गंभीर को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे थे। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए गौतम गंभीर ने दो बार फ्रेंचाइजी को खिताब जीताया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस, ‘Bring Back GG to KKR’ के बैनर पकड़े हुए नजर आए। मैच के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस के लिए गौतम गंभीर ने ट्वीटर पर लिखा, ‘आप जानते हैं मैं कोलकाता को कितना प्यार करता हूं।’

close whatsapp