क्या होता अगर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे होते । CricTracker Hindi

क्या होता अगर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे होते

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं।

MS Dhoni and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्होंने कई सीजन एक ही फ्रेंचाइजी की ओर से भाग लिया है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा भी शामिल है।

बता दें कि,‌ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने भी इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार जीता है। पिछले 15 सालों से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स टीम में ऐसा महेंद्र सिंह धोनी के साथ देखा गया है।

आज हम आपको बताते हैं कि अगर यह दोनों खिलाड़ी अपनी टीमों को स्वैप कर ले तो क्या चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

1- परिस्थिति को समझने में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा

भले ही रोहित शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल में और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है लेकिन चेन्नई में उनके आंकड़े काफी खराब है। स्पिनर्स के खिलाफ इस मैदान पर वह शानदार बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उनका रिकॉर्ड वानखेड़े में बेहतरीन रहा है। हालांकि इस वेन्यू में वह अपने स्पिनर्स को अच्छी तरह से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं।

2- दोनों टीमों के वातावरण में बदलाव देखने को मिलता है

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के वातावरण की बात की जाए तो यह काफी साधारण और रिजर्व रहता है। मैदान पर रोहित शर्मा काफी आक्रामक कप्तान नजर आते हैं वहीं धोनी को काफी रिजर्व देखा जाता है। ‌अगर यह दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की टीमों की ओर से खेलते तो उनके वातावरण में भी बदलाव देखने को मिलता।

3- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का सपोर्ट मजबूत रहता

रोहित और धोनी दोनों खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। जब भी यह दोनों खिलाड़ी मैदान पर खेलने के लिए उतरते हैं तब फैंस के बीच जोश काफी ज्यादा रहता है। भले ही यह दोनों खिलाड़ी किसी भी टीम से खेल उसका फैन बेस काफी मजबूत हो जाएगा।

close whatsapp