'जो विराट कोहली ने RCB के लिए किया है मैं भी वही हासिल करना चाहती हूं'- स्मृति मंधाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘जो विराट कोहली ने RCB के लिए किया है मैं भी वही हासिल करना चाहती हूं’- स्मृति मंधाना

महिला प्रीमियर लीग में मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेल रही है।

Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)
Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2023 का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। RCB की गिनती दुनिया के सबसे मशहूर फ्रेंचाइजियों में जरूर होती है लेकिन उनकी टीम अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रही है।

WPL में RCB टीम भारतीय स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना के नेतृत्व में खेल रही है। फैंस को उम्मीद है कि RCB का ट्रॉफी जीतने का सपना स्मृति मंधाना पूरा कर सकती है।इस बीच मैच से पहले स्मृति मंधाना ने बताया कि वो अपनी टीम RCB के लिए एक कप्तान के तौर पर क्या हासिल करना चाहती है।

मुझे तुलना पसंद नहीं है- स्मृति मंधाना

आपको बता दें कि, विराट कोहली और स्मृति मंधाना के बीच काफी समानताएं है। दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं दोनों को ही फ्रेंचाइजी ने कप्तान के रूप में चुना है। और दोनों ही खिलाडी नंबर-18 की जर्सी पहनते है। इस बीच मैच से पहले विराट कोहली से तुलना को लेकर स्मृति मंधाना से जब सवाल किया गया तो स्मृति ने अपने जवाब से दिल जीत लिया।

स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे इस तरह की तुलना पसंद नहीं है। जो विराट कोहली ने अपने करियर में हासिल किया है वह शानदार है। मैं बस उम्मीद कर सकती हूं कि मैं वहां तक पहुंच सकूं। लेकिन मैं अभी उसके आस-पास भी नहीं हूं। उन्होंने RCB फ्रेंचाइजी के लिए जो भी हासिल किया है। मैं भी बिल्कुल वहीं हासिल करने की कोशिश करना चाहती हूं।’

यह हमारे लिए बहुत बड़ा पल है- स्मृति मंधाना

महिला प्रीमियर लीग से महिला क्रिकेट को बहुत बढ़ावा मिलने वाला है। जिस तरह मेन्स आईपीएल में शानदार प्रतिभा दिखाकर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। वैसा ही हमें महिला लीग में भी देखने को मिलने वाला है।

WPL के पहले मैच को लेकर स्मृति मंधाना ने बात करते हुए कहा, ‘हां बेशक यह हमारे लिए बहुत बड़ा क्षण है। क्योंकि यह WPL का पहला मैच है। हम सभी एक दबाव भरे मैच का हिस्सा रहे हैं। एक चीज जो हमेशा एक-दूसरे को बोलते हैं कि हमें आगे बढ़ना है और चीजों का मजा लेना है।’

close whatsapp