आपको मिलाते हैं विराट कोहली की Sister से, जिनका भाई के 49वें शतक पर गजब रिएक्शन था - क्रिकट्रैकर हिंदी

आपको मिलाते हैं विराट कोहली की Sister से, जिनका भाई के 49वें शतक पर गजब रिएक्शन था

कल विराट ने अपने वनडे करियर का लगाया था 49वां शतक।

Virat And Bhawna Kohli Dhingra (Image Credit- Instagram)
Virat And Bhawna Kohli Dhingra (Image Credit- Instagram)

इस वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली एक के बाद एक कई शानदार पारियां खेल रहे हैं, साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाने के बाद वो 2 बार शतक से चूक गए थे। लेकिन कल कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली के बल्ले से शतक आ ही गया, जन्मदिन पर आया ये शतक विराट के लिए एक और कारण से खास था। साथ ही इस शतक के बाद उनकी बहन का पोस्ट भी जमकर वायरल हुआ।

कोलकाता से खास कनेक्शन है विराट कोहली का

कल विराट ने शतक लगाकर मास्टर-ब्लास्टर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर ली है, वहीं कोहली का ये शतक कोलकाता के मैदान पर आया है और इस ईडन गार्डन से कोहली का एक खास कनेक्शन है। दरअसल, विराट ने अपने वनडे करियर का पहला शतक कोलकाता के ईडन गार्डन में लगाया था, जो श्रीलंका के खिलाफ आया था और अब 49वां शतक भी ईडन गार्डन में आया है।

49वें शतक पर क्या था विराट कोहली की Sister का रिएक्शन?

*कल विराट ने अपने वनडे करियर का लगाया था 49वां शतक।
*उसके बाद उनकी बहन Bhawna Kohli Dhingra ने पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट में भावना ने विराट के लिए ग्रेट सहित कई बड़े शब्दों का किया इस्तेमाल।
*साथ ही इस पोस्ट पर आ चुके हैं अभी तक कई लाखों लाइक्स।

ये पोस्ट शेयर किया था सोशल मीडिया पर विराट कोहली की Sister ने

मैच के बाद इस बल्लेबाज ने दिए कुछ सवालों के जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गजब का माहौल है टीम इंडिया में

दूसरी ओर लगातार 8 जीत अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया में इस समय गजब का माहौल है, साथी खिलाड़ी एक-दूसरे का जमकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। अगर कोई बल्लेबाज फेल होता है, तो उसकी कमी दूसरा बल्लेबाज कर देता है। वहीं गेंदबाजी के दौरान तो स्टेडियम का नजारा देखने लायक होता है, खासकर की जब तेज गेंदबाज गेंद डालने आता है जब। अब तक सिराज, शमी और बुमराह गजब की लय में चल रहे हैं, वहीं कल अफ्रीका के खिलाफ जडेजा ने भी 5 विकेट अपने नाम कर लिए।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?