अर्शदीप सिंह को भारतीय फैन ने दी गाली, पत्रकार ने लगा दी क्लास
श्रीलंका से मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया बस की ओर जा रही थी।
अद्यतन - Sep 7, 2022 1:06 pm

सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद से अर्शदीप सिंह फैन्स के निशाने पर आए हुए हैं, जिसका कारण है इस खिलाड़ी का एक कैच ड्रॉप करना और उसके बाद से तेज गेंदबाज को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच एक बार फिर से इस खिलाड़ी को निशाने पर लिया गया था, लेकिन एक भारतीय पत्रकार ने फैन को चुप करा दिया।
अर्शदीप सिंह को मिला कप्तान का भी साथ
दूसरी ओर कल रात लंका से मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा मीडिया से बात कर रहे थे, इस दौरान हिटमैन ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया और उन्हें टीम इंडिया का सबसे प्रमुख गेंदबाज बताया।
जब भारतीय फैन अर्शदीप सिंह को देने लगा गाली
*श्रीलंका से मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया बस की ओर जा रही थी।
*अर्शदीप भी बस की ओर गए, तभी भारतीय फैन ने साधा उनपर निशाना।
*कैच छोड़ने पर कसा तंज, तो अर्शदीप सिंह भी उस फैन को घूरने लग गए।
*तभी पत्रकार विमल कुमार ने उस फैन को लगाई डांट और सुना दी खरी-खोटी।
अर्शदीप सिंह और उस फैन का वायरल हुआ वीडियो
कुछ फैन्स ने दिया इस गेंदबाज का साथ
एक तरफ आसिफ अली का कैच छोड़ने पर कुछ फैन्स अर्श को ट्रोल कर रहे थे, तो कुछ फैन्स लगातार उनका साथ दे रहे हैं और उनके हक में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे थे।
हसन अली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था
जी हां, टी-20 वर्ल्ड 2021 के दौरान पाकिस्तान और ऑस्ट्रलिया का मैच हुआ था, इस मैच में हसन अली से एक कैच छूट गया था और इसके बाद से हसन को काफी ट्रोल करते हुए उनके परिवार को भी निशाने पर लिया गया था।