IPL 2024: 'रोहित शर्मा ने क्या गलत किया है?' - मुंबई इंडियंस द्वारा टीम कप्तानी में बदलाव पर नवजोत सिंह सिद्धू - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘रोहित शर्मा ने क्या गलत किया है?’ – मुंबई इंडियंस द्वारा टीम कप्तानी में बदलाव पर नवजोत सिंह सिद्धू

मुंबई ने जारी आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। 

Navjot Singh Sidhu. (Photo Source: X)
Navjot Singh Sidhu. (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर व राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने, मुंबई इंडियंस द्वारा अपनी टीम की कप्तानी में बदलाव करने पर बड़ा बयान दिया है। सिद्धू ने मुंबई फ्रेंचाइजी पर तंज कसते हुए कहा है कि आखिर रोहित शर्मा क्या गलत किया था।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने, गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद उसकी क्रिकेट जगत में जमकर आलोचना देखने को मिली थी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मुंबई इंडियंस की ली चुटकी

बता दें कि मुंबई इंडियंस द्वारा टीम में कप्तानी के बदलवा को लेकर नवजोत ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में प्रेस रूम में कहा- इस बात को कोई भी पचा नहीं सकता कि भारत का हीरो, भारत का कप्तान, हमारी फ्रेंचाइजी का कप्तान नहीं है। उसने (रोहित शर्मा) क्या गलत किया है?। फ्रेंचाइजी के फैंस यही सोच रहे होंगे। लेकिन उसे क्या करना होगा? सफलता जैसी सफल कोई चीज नहीं है। अगर वह ये दोनों मैच जीत जाते, तो इतना शोर नहीं होता।

नवजोत ने आगे कहा- अगर बीसीसीआई ने अक्टूबर में टी20 विश्व कप के लिए रोहित को कप्तान बनाया होता, तो फ्रेंचाइजी हार्दिक को कप्तान नहीं चुनती। यह फ्रेंचाइजी के सम्मान की बात है। तो, यहां वास्तविक मुद्दा समय का है।

दूसरी ओर, आपको जारी आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उसे तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त हार की हैट्रिक के साथ पाॅइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि मुंबई अपने आगामी मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है? मुंबई आईपीएल में अब 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने वाली है।

close whatsapp