जब शादी में आए सारे मेहमान, सब कुछ छोड़ देखने लगे टीम इंडिया का वर्ल्ड कप मैच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
अद्यतन - नवम्बर 9, 2023 6:40 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है, जहां इस दौरान काफी मजेदार मैच देखने को मिल रहे हैं। साथ ही इस वर्ल्ड कप में कई टीमों ने अपने प्रदर्शन से हैरान किया, तो कई टीमों ने फैन्स को सिर्फ निराश किया। वहीं एक नया वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है, जिसने बता दिया है कि अभी भी लोगों में वनडे क्रिकेट को लेकर उत्साह बाकी है।
वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में कौन-कौन पहुंचा?
वर्ल्ड कप 2023 की 3 सेमीफाइनल टीमें पक्की हो गई हैं, सबसे पहले सेमीफाइनल की लिस्ट में टीम इंडिया ने अपनी जगह बनाई थी उसके बाद दूसरे नंबर पर अफ्रीका टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल में एंट्री लेने वाली तीसरी टीम बनी है, फिलहाल चौथी टीम का इंतजार है। ऐसे में इस बार खिताब किसके नाम होगा, ये कहना काफी ज्यादा मुश्किल लग रहा है। लेकिन इस वक्त सभी की फेवरेट टीम भारत बनी हुई है।
जब शादी से ज्यादा फोकस वर्ल्ड कप के मैच पर नजर आया
*सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*वायरल वीडियो एक शादी का, जहां बड़ी Screen पर चल रहा था मैच।
*इधर पंडित शादी करवा रहा था, उधर मेहमान मैच देख रहे थे।
*शादी में आए ये सभी मेहमान इंडिया-साउथ अफ्रीका का मैच देख रहे थे।
वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ा ये वीडियो हो रहा है जमकर वायरल
मैक्सवेल की पारी याद रहेगी सभी को
दूसरी ओर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मैक्सवेल की पारी ने अभी तक काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी है, अफगानिस्तान के खिलाफ आई इस पारी ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। एक समय ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 91 रनों पर 7 विकेट हो गया था, लेकिन फिर मैक्सवेल ने 201 रनों की पारी खेल टीम को जीता दिया। इस दौरान ये बल्लेबाज अपनी चोट से परेशान था, तो मैक्सवेल ने सिर्फ चौके-छक्के मारने शुरू किए और एक नया इतिहास रच दिया क्रिकेट की दुनिया में।