'चोटिल' केएल राहुल ने जीता सभी का दिल, परेशानी के बीच फैन का बना दिया दिन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘चोटिल’ केएल राहुल ने जीता सभी का दिल, परेशानी के बीच फैन का बना दिया दिन

सोशल  मीडिया पर केएल राहुल का एक नया वीडियो आया है सामने।

KL Rahul (Image Credit- BCCI)
KL Rahul (Image Credit- BCCI)

टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, जहां इस टेस्ट मैच का केएल राहुल, जडेजा और सिराज हिस्सा नहीं हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो टीम इंडिया के बल्लेबाज राहुल से जुड़ा है और एक बार फिर से इस खिलाड़ी ने मैदान के बाहर फैन्स का दिल जीत लिया है।

केएल राहुल क्यों हुए दूसरे टेस्ट से बाहर?

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला था, लेकिन फिर इस खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा। दरअसल, राहुल और जडेजा पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वो दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल तीसरे टेस्ट में वापसी कर लेंगे, लेकिन जेडजा तीसरा टेस्ट मैच भी मिस कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए। वहीं विराट टीम इंडिया में वापसी करेंगे या नहीं इसे लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हुई है।

अपने फैन्स को जान से ज्यादा प्यार करते हैं केएल राहुल

*सोशल  मीडिया पर राहुल का एक नया वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में केएल मुंबई एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान राहुल ने फैन को नहीं किया सेल्फी के लिए मना, साथ में ली तस्वीर।
*चोटिल होने के बाद भी ये खिलाड़ी किसी भी तरह परेशान नजर नहीं आया।

केएल राहुल का ये वीडियो किया जा रहा है काफी पसंद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

इस समय क्या चल रहा है दूसरे टेस्ट मैच में?

Vizag में जारी दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो टीम के हक में भी गया था। इस दौरान यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है, तो एक बार फिर से रोहित, गिल और अय्यर बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। दूसरी ओर इस मैच के जरिए रजत पाटीदार अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं, तो सरफराज को इंतजार करना होगा। TEA ब्रेक तक भारतीय टीम ने 225 रन बना लिए हैं 3 विकेट के नुकसान पर ।

यशस्वी ने कुछ इस तरह मनाया था शतक का जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?