इंग्लिश टीम का हर प्लान हुआ फेल, Yashasvi Jaiswal ने कर दिया 22 गज पर फिर से 'बड़ा' खेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लिश टीम का हर प्लान हुआ फेल, Yashasvi Jaiswal ने कर दिया 22 गज पर फिर से ‘बड़ा’ खेल

Yashasvi Jaiswal ने Vizag टेस्ट में खेली इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की पारी।

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- BCCI)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- BCCI)

Yashasvi Jaiswal ने बेहद कम समय में टेस्ट टीम में पक्की जगह की है, साथ ही अब ये खिलाड़ी हर मैच में खुद को साबित कर रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में यशस्वी के बल्ले से रन निकले थे, लेकिन वो सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर था। असली पिक्चर तो Vizag में देखने को मिली है और युवा बल्लेबाज ने 22 गज पर खेल कर दिया है।

5वीं बार एंडरसन का शिकार हुए गिल

दूसरी ओर आज फिर से शुभमन गिल ने टीम और अपने फैन्स को बल्लेबाजी में निराश किया, जहां ये बल्लेबाज 34 रन बनाकर आउट हो गया। वहीं गिल का विकेट जेम्स एंडरसन ने लिया, साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन ने 5वीं बार शुभमन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इससे पहले हैदराबाद टेस्ट में गिल के बत्ती गुल थी और दोनों पारियों में उनका बल्ला नहीं चला था। ऐसे में बाकी 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है और गिल का पत्ता टीम से कट सकता है। जिसके बाद शुभमन को आप रणजी क्रिकेट खेलते हुए देख सकते हैं।

Yashasvi Jaiswal ने इंग्लिश टीम का सिस्टम किया ‘हैंग’

*Yashasvi Jaiswal ने Vizag टेस्ट में खेली इंग्लैंड के खिलाफ कमाल की पारी।
*युवा बल्लेबाज ने टेस्ट मैच के पहले दिन ही छक्का लगाकर पूरा किया अपना शतक।
*यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का लगाया दूसरा शतक, की दमदार बल्लेबाजी।
*इससे पहले अपने डेब्यू टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था शतक।

BCCI का खास पोस्ट Yashasvi Jaiswal के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

शोएब बशीर का हुआ शानदार डेब्यू

एक तरफ टीम इंडिया से रजत पाटीदार अपना डेब्यू कर रहे हैं, तो दूसरी ओर इंग्लिश टीम की तरफ से स्पिनर शोएब बशीर का डेब्यू  हुआ है और वो जैक लीच की जगह खेल रहे हैं। साथ ही बशीर ने अपने टेस्ट क्रिकेट का शानदार अंदाज में आगाज किया है, जहां उन्होंने टेस्ट करियर का पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा का लिया और हिटमैन 14 रन बनाकर आउट हो गए स्पिनर की गेंद पर। तो अय्यर भी फिर से सस्ते में आउट हो गए।

रोहित का ये प्रदर्शन टीम की टेंशन को बढ़ा रहा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?