SL vs IND: दूसरे वनडे से पहले जाने कब श्रीलंका ने अंतिम बार ODI में भारत को हराया था? - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND: दूसरे वनडे से पहले जाने कब श्रीलंका ने अंतिम बार ODI में भारत को हराया था?

कोलंबो में खेले गए 4 अगस्त को दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया।

IND vs SL (Photo Source: Getty Images)
IND vs SL (Photo Source: Getty Images)

कोलंबो में 4 अगस्त को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हराया। इस मैच में श्रीलंका की ओर से बेहतरीन स्पिनर Jeffrey Vandersay ने अविश्वसनीय गेंदबाजी की और 6 विकेट झटके। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई पर समाप्त हुआ था।

बता दें कि, दूसरे वनडे से पहले श्रीलंका ने 2021 में द्विपक्षीय सीरीज के दौरान भारत को वनडे में हराया था। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। टीम की ओर से पृथ्वी शॉ ने 49 रनों की पारी खेली थी, जबकि संजू सैमसन ने 46 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से अकीला धनंजय ने 33 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब हुई थी और Minod Bhanuka जल्द आउट हो गए थे। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और भानुका राजपक्षे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। राजपक्षे ने तीसरे वनडे में 56 गेंदों में 65 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। एक समय श्रीलंका का स्कोर 144 रन पर एक विकेट था। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और श्रीलंका का स्कोर 195/5 हो गया। अंत में रमेश मेंडिस ने 15* रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को जीत दिलाई थी।

श्रीलंका ने यह मैच तीन विकेट से जीता था। भले ही श्रीलंका ने यह मैच अपने नाम किया था, लेकिन भारत ने 2021 में खेले गए उस तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

दूसरे वनडे मैच में Jeffrey Vandersay ने की बेहतरीन गेंदबाजी

4 अगस्त को खेले गए मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। टीम की ओर से आविष्का फर्नांडो ने 40 रन बनाए, जबकि कमिन्दु मेंडिस ने भी 40 रनों की पारी खेली। Dunith Wellalage ने 39 रनों का योगदान दिया, जबकि कुसल मेंडिस ने 30 रन बनाए।

इसके जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया और पूरी टीम 208 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 44 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। श्रीलंका के लिए मैच विनर रहे जेफ्री वेंडरसे ने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि कप्तान चरिथ असलंका ने 3 विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?