Shikhar Dhawan ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा क्या बोल दिया कि वर्ल्ड कप के ब्रॉडकास्टर को डिलीट करना पड़ा वीडियो!
भारत और पाकिस्तान 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार 2 सितंबर को एशिया कप 2023 में आपस में भिड़ेंगे।
अद्यतन - Aug 9, 2023 4:07 pm

भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज Shikhar Dhawan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां वह भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच के रोमांच और उत्साह के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, ICC इवेंट के ग्लोबल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया पर शिखर धवन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया, जिसका कारण अब तक सामने नहीं आया है। इस बीच, गब्बर यानी धवन ने इस वीडियो में प्रशंसकों के नजरिए से बताया कि भारतीय फैंस हमेशा चाहते हैं कि टीम इंडिया पाकिस्तान को हराए, जब भी वे मैदान में आमने-सामने आए, चाहे फिर टीम वर्ल्ड कप या एशिया कप जीते या ना जीते।
‘आपको हर हाल में पाकिस्तान को हराना होगा’: Shikhar Dhawan
आपको बता दें, भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ जाएगा, क्योंकि दोनों चिर प्रतिद्वंदी दो बड़ी प्रतियोगिताओं – श्रीलंका और पाकिस्तान में एशिया कप 2023 और फिर भारत में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में एशिया कप 2023 मैच में आपस में भिड़ेंगी।
जिसके बाद आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस बहु-प्रतीक्षित मैच की तारीख बदलने की संभावना है। इस बीच, शिखर धवन ने स्टार स्पोर्ट्स के वायरल वीडियो में हंसते हुए कहा, “यह हमेशा से रहा है कि ‘चाहे आप वर्ल्ड कप जीतें या ना जीतें, आपको हर हाल में पाकिस्तान को हराना होगा।
लेकिन वर्ल्ड कप जीतना भी महत्वपूर्ण है और भगवान की कृपा से मुझे उम्मीद है कि हम खिताब जीतेंगे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच में निश्चित रूप से उत्साह तो होता है, लेकिन काफी दबाव भी होता है। जब भी मैं पाकिस्तान के खिलाफ खेला हूं, हमने ज्यादातर जीत हासिल की है। मैदान पर दबाव और भावनाएं भी अधिक होती है, लेकिन उनके साथ कुछ हल्की-फुल्की बातचीत भी होती है।”
यहां देखिए Shikhar Dhawan का वो वायरल वीडियो:
https://twitter.com/AreBabaRe2/status/1688797725528363008?