IPL 2024 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला मैच कौन सा था?

IPL 2024 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला मैच कौन सा था?

कई क्रिकेट फैंस आईपीएल फाइनल के नतीजे से निराश हैं, लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की है।

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)
IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2024 का फाइनल मैच 26 मई (रविवार) को चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ, कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया। 

KKR  के गेंदबाज आंद्रे रसेल (3-19), मिचेल स्टार्क (2-14) और हर्षित राणा (2-24) के दमदार प्रदर्शन के कारण SRH 113 रन पर आउट हो गई, जो आईपीएल फाइनल के इतिहास में सबसे कम स्कोर है। जवाब में इस बार वेंकटेश अय्यर की 26 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी की बदौलत केकेआर के बल्लेबाजों ने सिर्फ 10.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीत लिया।

IPL 2024 का सबसे बेस्ट मैच कौन सा था?

हालांकि, कई क्रिकेट फैंस आईपीएल फाइनल के नतीजे से निराश हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की है। आईपीएल फाइनल के बाद एक्स पर हैशटैग Worst IPL ट्रेंड करने लगा है। आइए जानें फैंस ने क्या कहा-

एक फैन ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, यह अब तक का सबसे खराब आईपीएल फाइनल था, CSK vs RCB मैच इससे ज्यादा रोमांचक था। वह मैच फाइनल से भी बड़ा था।”

आपको बता दें कि, RCB vs CSK मैच वाकई इस आईपीएल सीजन का सबसे बेस्ट मैच था। दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ की लड़ाई के लिए जो मैच हुआ था वह बेहद ही रोमांचक था। इस सीजन में उससे बड़ा मैच कोई भी नहीं था। आपकी क्या राय है?

KKR के लिए यह सीजन कैसा रहा?

इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। KKR की टीम ने इस सीजन 17 में से 14 मैच जीतकर सभी का दिल जीत लिया। कोलकाता टीम के इस प्रदर्शन का कारण सभी खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन है। इस सीजन में KKR के 5 गेंदबाजों ने 15 से ज्यादा विकेट लेने के साथ ही केकेआर के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में भी चार बल्लेबाजों ने 350 से ज्यादा रन बनाए। बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ने केकेआर टीम को जीत दिलाने में मदद की। 

close whatsapp