कौन है ये सौरभ कुमार, जिन्हे सेलेक्टर्स ने टेस्ट टीम में किया है शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

कौन है ये सौरभ कुमार, जिन्हे सेलेक्टर्स ने टेस्ट टीम में किया है शामिल

सौरभ कुमार को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली।

Saurabh Kumar of Uttar Pradesh. (Photo Source: Twitter)
Saurabh Kumar of Uttar Pradesh. (Photo Source: Twitter)

28 वर्षीय सौरभ कुमार को जब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया तो यह उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। यह देखना दिलचस्प होगा कि स्पिन ऑलराउंडर कुमार को भारत के नए टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलता है या नहीं।

1 मई 1993 को जन्मे सौरभ कुमार उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ने यूपी के लिए अंडर-19 और अंडर-22 स्तरों पर घरेलू क्रिकेट खेला है। उन्होंने 2014 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सर्विसेज के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया। इस ऑलराउंडर ने उस मैच में 45 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।

बाद में, कुमार अपने होम साइड यूपी की टीम में चले गए। 46 प्रथम श्रेणी मैचों के अपने छोटे से करियर में, बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने 2.70 की इकॉनमी से कुल 196 विकेट लिए हैं। एक पारी में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सात विकेट हॉल भी शामिल हैं।

IPL में पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं सौरभ कुमार

रन देने के मामले में सौरभ कुमार काफी कंजूस गेंदबाज हैं, लिस्ट-ए प्रारूप में कुमार की इकॉनमी रेट 4.38 है। वहीं टी-20 क्रिकेट में वह हर ओवर में 7.03 की इकॉनमी रेट से रन देते हैं। इसी वजह से उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 2017 में IPL ऑक्शन में 10 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, वहां उन्हें पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं मिला।

इसी तरह, पंजाब किंग्स ने उन्हें 2021 की आईपीएल नीलामी में 20 लाख की कीमत पर हासिल किया, लेकिन कुमार को उस सीजन में भी एक भी मैच नहीं मिला। उनकी बल्लेबाजी क्षमता की बात करें तो बाएं हाथ के बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 63 पारियों में 1,572 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और आठ अर्द्धशतक भी दर्ज हैं।

कुमार ने 10 दिसंबर, 2015 को यूपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की। उन्होंने अपने 10 ओवरों में 2/36 का अच्छा स्पेल डाला, जिससे उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हरा दिया। अब तक के अपने लिस्ट-ए करियर में, कुमार 24 पारियों में 37 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस प्रारूप में उन्होंने कुल 16 पारियों में 173 रन बनाए हैं।

close whatsapp