जाने Tanveer Sangha के बारे में सब कुछ, जो आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में किए गए है शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने Tanveer Sangha के बारे में सब कुछ, जो आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में किए गए है शामिल

भारत में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है।

Tanveer Sangha
Tanveer Sangha. (Photo Source: Getty Images)

5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है और इसी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज यानी 7 अगस्त को अपनी 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। बता दें, इस टीम में युवा स्पिनर तनवीर संघा को भी शामिल किया गया है। तनवीर संघा ने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। उनके पिता Jog Sangha सिडनी में कैब ड्राइवर हैं और इससे पहले वो 1997 में जालंधर के पास रहीमपुर के गांव में रहते थे। उसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया में जाकर बस गए थे।

यह भी पढ़े: न वसीम अकरम, न शोएब अख्तर, शाहीन शाह इस खिलाड़ी को मानते हैं अपना आदर्श!

तनवीर संघा ने बिग बैश लीग में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जो ऑस्ट्रेलिया में खेला जाता है। उन्होंने इस लीग में काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति को भी काफी प्रभावित किया है। बिग बैश लीग में उन्होंने सिडनी थंडर्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि तनवीर ने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है लेकिन इसके बावजूद उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय पिचों में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और इसी वजह से तनवीर संघा वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी को खेल पाना किसी भी विरोधी टीम के खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं होगा।

5 अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहा है वनडे वर्ल्ड कप

बता दें, भारत में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। तमाम खिलाड़ी इस जबरदस्त टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम की कप्तानी पैट कमिंस करते हुए नजर आएंगे। टीम में और भी कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अब देखना यह है कि तनवीर संघा इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए कितने महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी इस टूर्नामेंट को जीतने का दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अब उनकी नजर वर्ल्ड कप 2023 को जीतने पर होगी।

close whatsapp