WI vs IND: टी-20 सीरीज में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: टी-20 सीरीज में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है लेकिन टी-20 में इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

1- यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)

यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने नहीं सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी की बल्कि अपनी फील्डिंग से भी इस लीग में अपनी छाप छोड़ी।

यशस्वी जायसवाल का घरेलू सत्र में भी रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की बात की जाए तो यशस्वी ने 14 मुकाबलों में 5 अर्धशतक और एक शतक की बदौलत 625 रन बनाए थे।

यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भी शामिल किया गया है। तमाम लोग इस युवा खिलाड़ी से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp