WI vs IND: टी-20 सीरीज में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: टी-20 सीरीज में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है लेकिन टी-20 में इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

2- तिलक वर्मा

Tilak Verma (Image Credit- Twitter)
Tilak Verma (Image Credit- Twitter)

तिलक वर्मा को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनका प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी अच्छा रहा था। तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 343 रन बनाए थे। तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और दो अर्धशतक की बदौलत 397 रन जड़े थे।

तिलक वर्मा का भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। यही वजह है कि अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भी तिलक वर्मा को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

इस टीम में और भी कई खिलाड़ी हैं जो इनके बीच में प्लेइंग XI में जगह को लेकर काफी जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी, हालांकि तिलक वर्मा इस टीम में रेगुलर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp