WI vs IND: टी-20 सीरीज में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें
टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है लेकिन टी-20 में इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
अद्यतन - जुलाई 13, 2023 3:48 अपराह्न

इस समय भारत वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है। बता दें, दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के अलावा भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे और तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है।
इन तीनों ही सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड की घोषणा हो चुकी है। टेस्ट सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया गया है लेकिन टी-20 में इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
हालांकि टी-20 टीम में उनकी जगह कुछ युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो इस टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इन सभी पर लोगों की निगाहें जरूर होगी।
3- उमरान मलिक

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में उमरान मलिक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पिछले सीजन में मलिक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीता था।
उन्होंने पिछले सीजन में 14 मुकाबलों में 22 विकेट अपने नाम किए थे। मलिक के इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में उन्हें लगातार मौके भी नहीं मिले।
उमरान मलिक ने अभी तक भारत के लिए 8 टी-20 मुकाबलों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया गया है। तमाम लोग यही दुआ कर रहे होंगे कि इस सीरीज में यह युवा गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करें।