WI vs IND 2023: Navdeep Saini को BCCI से मिले सरप्राइज की नहीं थी अपेक्षा, अब निराश नहीं किए जाने की कर रहे हैं उम्मीद
नवदीप सैनी को लंदन पहुंचते ही भारतीय टीम में शामिल होने की खबर मिली!
अद्यतन - जून 25, 2023 12:39 अपराह्न

भारतीय तेज गेंदबाज Navdeep Saini को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और भारतीय चयनकर्ताओं के इस फैसले की उम्मीद किसी को भी नहीं थी, और यहां तक कि खुद नवदीप सैनी ने स्वीकार किया कि वो टेस्ट स्क्वॉड में अपना देख हैरान रह गए थे।
एक काउंटी मैच खेलकर लौटना होगा Navdeep Saini को
आपको बता दें, 30-वर्षीय सैनी ने हाल ही में काउंटी टीम वॉरचेस्टरशायर के साथ चार मैचों का करार किया था, लेकिन अब उन्हें सिर्फ एक मैच के बाद लौटना होगा, क्योंकि वह टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज की यात्रा करेंगे। भारत इस सीरीज के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 चक्र की शुरुआत करेगा।
आपको बता दें, नवदीप सैनी काउंटी चैंपियनशिप 2023 में हिस्सा लेने के लिए लंदन पहुंचे ही थे कि उन्हें चकित करते हुए BCCI ने टेस्ट टीम में शामिल कर लिया। इस बीच, सैनी ने खुलासा किया कि वह इस कॉल-अप से काफी हैरान थे, क्योंकि उन्हें WTC 2023 फाइनल के लिए नेट गेंदबाज के रूप में कॉल-अप की उम्मीद थी, कैरेबियाई दौरे के लिए नहीं।
वेस्टइंडीज दौरे पर प्लेइंग XI ने जगह पाने की उम्मीद कर रहे हैं Navdeep Saini
नवदीप सैनी ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा: “मैं काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए 23 जून को ही लंदन पहुंचा था, और जैसे ही मैं हवाई अड्डे से बाहर निकला, मुझे खबर मिली कि मुझे वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुना गया है। सच कहूं तो मुझे इस कॉल-अप की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। हां, आईपीएल 2023 के दौरान, मैं ड्यूक गेंद के साथ ट्रेनिंग कर रहा था, क्योंकि मुझे लगा कि WTC फाइनल के लिए मुझे नेट गेंदबाज के रूप में या स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में चुना जा सकता है।
उम्मीद है कि मुझे वेस्टइंडीज जाने से पहले एक काउंटी मैच खेलने का मौका मिलेगा। मेरे लिए कुछ ओवर फेंक पाने में सक्षम होने से टेस्ट सीरीज के लिए अच्छी तैयारी होगी। यह वेस्टइंडीज का मेरा दूसरा दौरा होगा। पिछली बार मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उम्मीद है कि इस बार मुझे खेलने का मौका मिलेगा। मैं वहां की स्थितियों को जानता हूं, पिचें नीची और धीमी हैं और हमारी घरेलू पिचों के समान हैं।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताजा खबरें