WI vs IND 2023: टेस्ट डेब्यू के पहले दिन Yashasvi Jaiswal के खेल से प्रभावित होकर टॉम मूडी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2023: टेस्ट डेब्यू के पहले दिन Yashasvi Jaiswal के खेल से प्रभावित होकर टॉम मूडी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेंगे।

Yashasvi Jaiswal and Tom Moody. (Image Source: AFP)
Yashasvi Jaiswal and Tom Moody. (Image Source: AFP)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू करने वाले Yashasvi Jaiswal की जमकर तारीफ की। टॉम मूडी ने भविष्यवाणी की कि यह युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में अपनी महत्वपूर्ण छाप छोड़ेगा।

आपको बता दें, बाएं-हाथ के बल्लेबाज को IND vs WI पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। यशस्वी जायसवाल ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए पहले टेस्ट के पहले दिन नाबाद 40 रन बनाए, और इस दौरान 21-वर्षीय बल्लेबाज ने 6 चौके लगाए।

टॉम मूडी ने Yashasvi Jaiswal के उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की

यह डेब्यू मैच होते हुए भी यशस्वी जायसवाल ने काफी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और एक से बढ़कर एक शॉट लगाए। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर टॉम मूडी ने पहले दिन के खेल के समापन के बाद जायसवाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट में बड़ा मुकाम हासिल करेगा।

यहां पढ़िए: WI vs IND: T20I सीरीज में इन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

टॉम मूडी ने ट्विटर पर लिखा: “अगर यशस्वी जयसवाल की प्रेरणादायक कहानी आपका दिल जीतने के लिए काफी नहीं है, तो उनकी टेस्ट जर्नी शुरू हो गई है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह इस प्रारूप में महत्वपूर्ण छाप छोड़ेंगे। #WIvIND”

Yashasvi Jaiswal पर होगी सबकी नजरें

अब वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेंगे। आपको बता दें, भारत के इस वेस्टइंडीज दौरे पर सभी की निगाहें 21-वर्षीय जायसवाल पर होगी, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद देश के लिए पहले मैच खेल रहे हैं।

वह आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जहां उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत से 625 रन बनाए थे। इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 15 फर्स्ट-क्लास मैचों में 80.21 के औसत से 1845 रन बनाए हैं, जिससे साबित होता है कि वह केवल एक प्रारूप का क्रिकेटर नहीं हैं।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp