iPhone से सेल्फी लेकर बुरे फंसे युजी चहल, सोशल मीडिया पर फैन्स ने ली चुटकी
युजी चहल ने शेयर की थी अपनी 2 नई Mirror Selfie
अद्यतन - जून 20, 2023 4:59 अपराह्न

ये बात तो पक्की है की अगर स्पिन गेंदबाज युजी चहल क्रिकेट खिलाड़ी नहीं होते, तो वो पक्का सोशल मीडिया की दुनिया पर राज करते। वैसे सोशल मीडिया के हीरो चहल अभी भी हैं, जिसका कारण है उनकी तस्वीरें और कैप्शन। जब भी ये स्पिन गेंदबाज क्रिकेट से दूर होता है, तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो जाता है।
आने वाली सीरीज की तैयारी कर रहे हैं युजी चहल
दूसरी ओर टीम इंडिया के प्रमुख स्पिन गेंदबाज युजी चहल इन दिनों फिटनेस और गेंदबाजी पर काफी फोकस कर रहे हैं, साथ ही वो खुद को आगे आने वाले दौरे के लिए तैयार कर रहे हैं। टीम इंडिया अब जुलाई महीने में क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी, जहां भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। 1 महीने चलने वाले इस दौरे पर टीम इंडिया टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी और इस दौरे के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान होगा।
युजी चहल ने किया iPhone का दिखावा, तो फैन्स ने लगा दी क्लास
*युजी चहल ने शेयर की थी अपनी 2 नई Mirror Selfie
*स्पिन गेंदबाज ने इन दोनों तस्वीरों को किया था iPhone से क्लिक।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने किए कई सारे फनी कमेंट्स भी।
*एक फैन ने लिखा- चहल भाई आपको सेल्फी लेनी भी नहीं आती।
इस पोस्ट पर Troll हुए युजी चहल
काफी गहरी सोच में पड़ गए हैं चहल
कैसा रहा IPL 2023 में प्रदर्शन?
हाल के समय में युजी चहल सबसे मजबूत गेंदबाज बनकर सामने आए हैं, जिसका नजारा IPL 2022 में देखने को मिला था। जहां IPL 2022 में चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लेते हुए पर्पल कैप अपने नाम की थी, लेकिन इस साल युजी वो कमाल नहीं दिखा पाए। IPL 2023 में इस बार चहल ने 14 मुकाबलों में कुल 21 विकेट झटके और उनकी टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी।