Hardik Pandya की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी

WI vs IND 2nd T20: “Chhapri ko captain banaoge to aisa hi hoga”- भारत की हार के बाद फैंस हुए आग बबूला

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

Hardik Pandya Team India (Photo Source: Twitter)
Hardik Pandya Team India (Photo Source: Twitter)

Hardik Pandyaवेस्टइंडीज (West Indies) और भारत (India) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 अगस्त को खेला गया। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया बुरी तरह फ्लॉप होते हुए नजर आई। भारत ने तिलक वर्मा (Tilak Verma) के (51 रन) के बल पर 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बोर्ड पर लगाए।

वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 2 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज को थोड़ी खराब शुरूआत मिली, लेकिन निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेल टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

Tilak Verma ने खेली शानदार पारी

दूसरे टी-20 मैच में भी भारत के लिए इशान किशन (Ishan Kishan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ओपनिंग करने उतरे। लेकिन भारत को पहला झटका तब लगा जब शुभमन गिल मात्र (7 रन) पर तीसरे ही ओवर में विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद अगले ही ओवर में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 3 रन पर 1 रन बनाकर काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के हाथों रनआउट हो गए। इशान किशन एक अच्छी पारी की ओर आगे बढ़ रहे थे।

लेकिन वह 10वें ओवर में (27 रन) पर विकेट गंवा बैठे। जिसके बाद तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने भारत की पारी को संभालते हुए 41 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली और अपना मेडन अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन (Sanju Samson) से भी भारत को काफी ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन वह (7 रन) पर अकील होसेन के हाथों आउट हो गए। कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी 18 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़े- WI vs IND: दूसरे टी-20 मुकाबले में भी खामोश रहा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, मात्र 1 रन बनाकर वापस लौटे पवेलियन

Nichoals Pooran की पारी पड़ी टीम इंडिया पर भारी

भारत (India) के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज (West Indies) को झटके जल्दी लगे। जब टीम ने मात्र 2 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर की पहली गेंद में ब्रैंडन किंग (Brandon King) को शून्य और फिर चौथी गेंद पर जॉनसन चार्ल्स (Johnson Charles) को (2 रन) पर पवेलियन भेजा। काइल मेयर्स (Kyle Mayers) चौथे ओवर में (15 रन) पर विकेट गंवा बैठे।

निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टीम के लिए 40 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन वह 14वें ओवर में मुकेश कुमार के हाथों आउट हो गए। जिसके बाद वेस्टइंडीज लगातार विकेट गंवाते हुए नजर आई। रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर शून्य पर पवेलियन लौट गए।

फिर शिमरोन हेटमायर भी (22 रन) पर आउट हो गए। लेकिन टीम को अकील होसेन की नाबाद (16 रन) और अल्जारी जोसेफ के (10 रन) की पारी ने जीत दिलाई। हार्दिक पांड्या ने युजवेंद्र चहल को 18वें और 19वें ओवर में गेंद नहीं थमाई जो टीम के हार का बड़ा कारण रही है। हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट, चहल ने 2 विकेट और अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

यहां देखें वेस्टइंडीज के जीत के बाद फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/hafeez0606/status/1688248194223017989?s=20

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज