चोटिल होने के बावजूद स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने को देखेंगे
स्टीव स्मिथ ने अभी तक राष्ट्रीय टीम के लिए 87 टेस्ट मुकाबलों में प्रतिभाग किया है जिसमें उन्होंने 60.01 के औसत और 54.08 के स्ट्राइक रेट से 8161 रन बनाए हैं।
अद्यतन - नवम्बर 27, 2022 8:23 अपराह्न

30 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमें इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बता दें, अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को इस टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दल में शामिल किया गया है।
बता दें कूल्हे में लगी चोट के बावजूद स्टीव स्मिथ इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे। स्मिथ ने अभी तक राष्ट्रीय टीम के लिए 87 टेस्ट मुकाबलों में प्रतिभाग किया है जिसमें उन्होंने 60.01 के औसत और 54.08 के स्ट्राइक रेट से 8161 रन बनाए हैं।
टेस्ट सीरीज से पहले स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘ ईमानदारी से कहूं तो मैंने बेवकूफी की थी। मैं खुद को पस में मार रहा था, इसे ढीला कोशिश की कर रहा था जिसकी वजह से मुझे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस समय चोट की वजह से मेरा कूल्हा थोड़ा अजीब हो गया है लेकिन सब ठीक हो जाएगा। तकनीकी रूप से मैं मैदान पर उतर लूंगा और बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखूंगा।’
मुझे अपने शरीर में काफी ध्यान देना होगा: स्टीवन स्मिथ
स्टीवन स्मिथ ने आगे कहा कि, ‘ऑफ साइड की ओर मुझे लगता है कि मैं ज्यादा काम नहीं करूंगा। मैं अच्छी तरह से खेलने की कोशिश करूंगा। पहले से मुझे काफी बदलाव महसूस हो रहा है लेकिन समय के साथ चीजों में बदलाव भी आ जाएगा। मैं अपने खेल से काफी खुश हूं।’
हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया सुपर 12 से ही बाहर हो गई थी। टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
टेस्ट सीरीज के लिए ये रही दोनों टीमें:
ऑस्ट्रेलिया:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर।
वेस्टइंडीज:
क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), शमर ब्रूक्स, एनक्रुमा बोनर, तागेनरिन चंद्रपॉल, रोस्टन चेज, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, अल्जारी जोसेफ, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, केमार रोच, जेडन सील्स।