WTC फाइनल: सुनील गावस्कर ने दी प्लेयर्स को सलाह, कहा- बल्लेबाजों को बैट स्पीड पर करना होगा काम
सुनील गावस्कर ने कहा कि, मुझे लगता है बल्लेबाज अपने बैट की स्पीड पर ध्यान देंगे।
अद्यतन - मई 31, 2023 6:20 अपराह्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से 11 जून के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें यह मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में होगा। वहीं इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।
हालांकि इस बीच WTC से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को कुछ जरुरी सलाह दिए हैं। उनका कहना है कि टी20 क्रिकेट खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करना बड़ी चुनौती हो सकती है। साथ ही उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को बैट की स्पीड को कंट्रोल करने और इंग्लैंड की परिस्थितियों में जितना हो सके उतना समय लेकर खेलने की सलाह दी।
मुझे लगता है वे अपने बैट की स्पीड पर ध्यान देंगे- सुनील गावस्कर
बता दें स्टार स्पोर्ट्स पर ‘Follow the Blues’ शो में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, मुझे लगता है बल्लेबाजों को अपने बैट की स्पीड पर ध्यान देना होगा। टी20 क्रिकेट में जहां बैट की स्पीड काफी तेज होती है ऐसे में इस फॉर्मेट से टेस्ट क्रिकेट में खेलना जहां बैट की स्पीड थोड़ी धीमी होती है, ऐसे में इस फॉर्मेट में बल्ले की गति को थोड़ा कंट्रोल करना पड़ता है। भारतीय बल्लेबाजों को थोड़ा समय लेकर खेलने की जरूरत होगी।
इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजों को भी कुछ टिप्स दिए। दरअसल उन्होंने कहा कि, गेंदबाजी यूनिट के रूप में भी आपको नई गेंद से ज्यादा से ज्यादा फुल लेंथ गेंदबाजी करनी होगी ताकि गेंदबाज को हवा में स्विंग मिल सके। मुझे लगता है इंग्लैंड में परिस्थितियां बहुत अलग होने वाली है। दरअसल जब आप इंग्लैंड में खेल रहे होते हैं तो आप ऐसी परिस्थिति में खेल रहे होते हैं, जहां सूरज कम निकलता है और मौसम थोड़ा ठंडा होता है।
इसके साथ ही सुनील गावस्कर ने कहा कि, इन परिस्थितियों में गेंद हवा में स्विंग होती है। यही कारण है कि जब आप विदेश में खेलने जाते हैं तो आपको वार्म अप मैच खेलने की सलाह दी जाती है। जिससे आपको यह पता लग जाता है कि आपको मैच में परफॉर्म कैसे करना है। इसके साथ ही उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया और कि उन्होंने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला है, जिससे उन्हें वहां की परिस्थिति के बारे में पता होगा।