T20I क्रिकेट में तीसरा शतक लगाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने खोला अपनी सफलता का राज
सूर्यकुमार यादव अब अपने शानदार फॉर्म को श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे।
अद्यतन - जनवरी 8, 2023 4:51 अपराह्न

सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के बेहतरीन समय का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने 7 जनवरी को राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम T20I मुकाबले में तूफानी शतक लगाकर टीम इंडिया को 91 रनों की विशाल जीत दर्ज करने में मदद की।
इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की T20I सीरीज श्रीलंका के खिलाफ 2-1 के अंतर से जीत ली है। मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ इंटरव्यू के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया वह कैसे कठिन परिस्थितियों से निपटते हैं, और इस दौरान उनकी मानसिकता क्या होती है।
सूर्यकुमार यादव ने तीसरे T20I शतक के बाद कहा – ‘मैंने बस खुद का आनंद लिया’
बीसीसीआई द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में सूर्यकुमार यादव ने राहुल द्रविड़ को बताया: ‘मैं बस मैदान पर खुद की कंपनी को एन्जॉय करता हूं, खुद के खेल का आनंद लेता हूं। यहीं चीज मैंने पिछले साल भी की थी, और अब वही इस साल भी करना चाहता हूं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं जितना संभव हो सके, उतना खुद को एक्सप्रेस करने की कोशिश करता हूं और उन कठिन परिस्थितियों में, जहां अन्य टीमें खेल को खींचने की कोशिश करती हैं, मैं खेल को जारी रखने की कोशिश करता हूं।’
यहां देखिए राहुल द्रविड़ और सूर्या की बातचीत
𝐃𝐞𝐜𝐨𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐒𝐊𝐘’𝐬 𝐦𝐚𝐬𝐭𝐞𝐫𝐜𝐥𝐚𝐬𝐬 𝐓𝟐𝟎𝐈 𝐜𝐞𝐧𝐭𝐮𝐫𝐲 𝐢𝐧 𝐑𝐚𝐣𝐤𝐨𝐭 🎇
Head Coach Rahul Dravid interviews @surya_14kumar post #TeamIndia’s victory in the #INDvSL T20I series decider 👌🏻👌🏻 – By @ameyatilak
Full Interview 🎥🔽https://t.co/nCtp5wi46L pic.twitter.com/F0EfkFPVfb
— BCCI (@BCCI) January 8, 2023
आपको बता दें, इस T20I सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी को गुवाहाटी में होगा, जबकि अगले दो वनडे मैच कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में क्रमशः 12 और 15 जनवरी को खेले जाएंगे।
यहां देखिए भारत का वनडे स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।