IPL 2022: काइल जेमीसन ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: काइल जेमीसन ने IPL 2022 मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन के लिए आईपीएल 2022 में नहीं खेलने का फैसला लेना बहुत कठिन था।

Virat Kohli and Kyle Jamieson. (Photo Source: IPL/BCCI)
Virat Kohli and Kyle Jamieson. (Photo Source: IPL/BCCI)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, इस साल वह आगामी IPL 2022 मेगा नीलामी का हिस्सा नहीं हैं जिसने सभी को चौंका दिया। बता दें, आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।

हाल ही में तेज गेंदबाज ने खुलासा किया हैं कि आखिर किस वजह से उन्होंने IPL 2022 से हटने का फैसला लिया है। काइल जेमिसन ने बताया वह इस साल क्वारंटीन और बायो-बबल से दूर रहकर घर पर परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और साथ ही अपनी गेंदबाजी पर भी काम करना चाहते हैं। जिसके कारण उन्होंने IPL 2022 में नहीं खेलने का फैसला लिया है।

काइल जेमिसन ने IPL 2022 मेगा नीलामी में हिस्सा नहीं लेने की वजह बताई

काइल जेमिसन ने Cricbuzz से बातचीत के दौरान बताया उन्होंने कई कारणों से यह फैसला लिया है। तेज गेंदबाज ने कहा उन्होंने पिछले 12 महीनो में बायो-बबल और आइसोलेशन में काफी समय बिताया हैं और अगले 12 महीने के शेड्यूल को देखते हुए वह अब परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं।

आपको बता दें, काइल जेमिसन ने भारत के खिलाफ फरवरी 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक न्यूजीलैंड के लिए 12 टेस्ट, 5 वनडे और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

उन्होंने कहा वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी बहुत नए हैं इसलिए वह अपने खेल पर मेहनत करना चाहते हैं। काइल जेमिसन का मानना हैं कि उन्हें अभी जिस स्तर पर होना चाहिए था वह अभी उस स्तर पर नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में उन्हें अपने खेल पर काम करने के लिए समय चाहिए इसलिए उन्होंने इस साल IPL नीलामी 2022 में अपना नाम नहीं डाला।

उन्होंने कहा अगर उन्हें खेल के तीनों फॉर्मेट में खेलना है तो उन्हें अपने खेल पर मेहनत करनी होगी। काइल जेमिसन ने आगे कहा आईपीएल 2022 में नहीं खेलने का उनका फैसला कठिन था। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह भविष्य में आईपीएल (IPL) का हिस्सा होंगे। वह फिलहाल अपने करियर पर ध्यान लगाने के साथ अपने खेल के स्तर को बेहतर करना चाहते हैं।

close whatsapp