Women's Ashes: ट्रेंट ब्रिज में होने वाल पांच दिवसीय टेस्ट मैच के लिए रिकाॅर्ड टिकट बिके  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women’s Ashes: ट्रेंट ब्रिज में होने वाल पांच दिवसीय टेस्ट मैच के लिए रिकाॅर्ड टिकट बिके 

22 जून से खेला जाएगा यह मुकाबला

Trent Bridge (Image Credit- Twitter)
Trent Bridge (Image Credit- Twitter)

महिला क्रिकेट को पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ावा मिला है और इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि इन दिनों महिला क्रिकेट की लोकप्रियता आसमान छू रही है। तो वहीं इस लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच वूमेन एशेज सीरीज 2023 के एकमात्र टेस्ट मैच के लिए रिकाॅर्ड टिकट बिक गए हैं।

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच पहली बार ट्रेंट ब्रिज में पांच दिनों का कोई टेस्ट मैच होने जा रहा है। तो वहीं इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट मैच के लिए स्टेडियम की रिकाॅर्ड 11 हजार टिकट बिक चुकी हैं। बता दें कि यह अब तक इंग्लैंड में हुए किसी भी महिला टेस्ट मैच के लिए बिकी टिकटों में सबसे अधिक है।

गौरतलब है कि इस महीने में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। तो वहीं इस सीरीज के साथ-साथ महिला एशेज सीरीज की शुरूआत भी 22 जून से हो जाएगी और यह सीरीज 18 जुलाई को खत्म होगी।

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला एशेज सीरीज के शुरूआत एक पांच दिवसीय टेस्ट मैच से होगी और उसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी दोनों टीमों के बीच प्रस्तावित है। तो वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि वूमेन एशेज सीरीज के दौरान कुल 70 हजार से ज्यादा टिकट बिक सकते हैं।

वूमेन एशेज सीरीज 2023 का पूरा शेड्यूल

22 जून से 26 जून- एकमात्र टेस्ट मैच, ट्रेंट ब्रिज

1 जुलाई, पहला टी-20, एजबस्टन

5 जुलाई, दूसरा टी-20, किनंगटन ओवल

8 जुलाई, तीसरा टी-20, लाॅर्ड्स

12 जुलाई, पहला वनडे, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल

16 जुलाई, दूसरा वनडे, द रोज बाउल, साउथंम्पटन

18 जुलाई, तीसरा वनडे, कूपर एसोसिएट काउंटी ग्राउंड, टनटन

close whatsapp