Women's Day Special: मौजूदा समय में Indian Women's Cricket Team की बेस्ट XI

Women’s Day Special: मौजूदा समय में भारतीय महिला टीम की बेस्ट XI, लिस्ट में हैं एक से बढ़कर एक दिग्गज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्तमान बेस्ट प्लेइंग 11 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और करियर बारे में जानें यहां-

4) हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Getty Images)
Harmanpreet Kaur (Photo Source: Getty Images)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान में अपने खेल और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। हरमनप्रीत कौर की प्रतिभा को उनके बचपन के कोच कमलदिश सिंह सोढ़ी ने पहले जाना था। एक गेंदबाज के रूप में शुरूआत करने के बाद हरमनप्रीत कौर ने फिर अपनी बल्लेबाजी को निखारा। हरमनप्रीत कौर को 2009 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी जगह मिली थी। हरमनप्रीत कौर ने 2009 में वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया था।
हरमनप्रीत कौर ने फिर अगस्त 2014 में टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया। हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में अब तक 18.71 के औसत और 51.57 से स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए हैं। वहीं 130 वनडे मैचों में 36.66 के औसत और 72.66 के स्ट्राइक रेट से 3410 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है। वहीं टी20 क्रिकेट में 161 मैचों में 27.62 के औसत से 3204 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल है।

Previous
Page 4 / 11
Next

close whatsapp