Women’s Day Special: मौजूदा समय में भारतीय महिला टीम की बेस्ट XI, लिस्ट में हैं एक से बढ़कर एक दिग्गज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्तमान बेस्ट प्लेइंग 11 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और करियर बारे में जानें यहां-
अद्यतन - मार्च 8, 2024 9:19 पूर्वाह्न
5) जेमिमा रोड्रिग्ज

जेमिमा रोड्रिग्ज की शानदार पावर-हिटिंग स्किल्स उन्हें बाकियों से अलग और खास बनाती है। जेमिमा फील्डिंग में भी अपना जौहर दिखाते हुए नजर आती है। जेमिमा टी20 फॉर्मेट की शानदार खिलाड़ी मानी जाती है, लेकिन वनडे फॉर्मेट में उन्हें अपनी खूबियों को और निखारना है। जेमिमा ने 2018 में वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू किया था।
2023 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए जेमिमा ने 2 मैचों में अब तक 60.00 के औसत और 68.18 के स्ट्राइक रेट से 180 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। 27 वनडे मैचों में जेमिमा ने 26.96 के औसत और 76.50 के स्ट्राइक रेट से 674 रन बनाए हैं। 92 टी20 मैचों में जेमिमा ने 29.45 के औसत और 111.85 के स्ट्राइक रेट से 1944 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल है। जेमिमा ने टी20 और वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए अब तक 6 विकेट लिए हैं।