Women's T20 World Cup 2024: Match-12, IND-W vs SL-W आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India Women vs Sri Lanka Women के बीच का मैच?

Women’s T20 World Cup 2024: Match-12: IND-W vs SL-W: भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच मैच कौन जीतेगा?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 अक्टूबर के दिन का दूसरा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

IND-W vs SL-W (Photo Source: Getty Images)
IND-W vs SL-W (Photo Source: Getty Images)

IND-W vs SL-W Match Preview (मैच प्रीव्यू):

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 12वां मुकाबला 9 अक्टूबर को भारत महिला (IND-W) और श्रीलंका महिला (SL-W) के बीच खेला जाएगा। श्रीलंकाई महिला टीम को पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 14.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

भारतीय महिला टीम ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए थे। भारत ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

IND-W vs SL-W Match Details (मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला, 12वां मैच
वेन्यू दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 9 अक्टूबर, बुधवार, शाम 7ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Disney+ Hotstar & Star Sports Network, Doordarshan

Head-to-Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड्स टी20 वर्ल्ड कप में)

मैच 05
भारत महिला ने जीते 04
श्रीलंका महिला ने जीते 01
नो रिजल्ट 00
टाई 01

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक संतुलित सतह प्रदान करता है। यहां गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही समान रूप से मदद मिलती है। हालांकि,  स्पिनरों को आमतौर पर यहां कुछ टर्न मिलता है। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी कर सकते हैं।

Probable Playing XI (संभावित प्लेइंग 11):

भारत महिला (India Women):

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

श्रीलंका महिला टीम (Sri Lanka Women Team):

विश्मी गुनारत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलकशी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सच्चिनी निसांला, सुंगधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उद्देशिका प्रबोधनी

यहां देखें- India-W vs Sri Lanka-W Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

शेफाली वर्मा ने पिछले मैच में 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए थे। वह आगामी मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर सकती है।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

श्रेयंका पाटिल ने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए थे। वह श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी कर सकती है।

IND-W vs SL-W Today’s Match Prediction: भारतीय महिला टीम जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 25-35

पहली पारी का स्कोर- 110-120

भारतीय महिला ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 135-145

भारतीय महिला ने जीत दर्ज की

यहां देखें- India-W vs Sri Lanka-W Match-12 Live Score

close whatsapp