महिला वर्ल्ड कप 2022: वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच बॉब कार्टर ने छोड़ा न्यूजीलैंड टीम का साथ
बॉब कार्टर पिछले ढाई साल से महिला टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे थे।
अद्यतन - मार्च 29, 2022 12:11 अपराह्न

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बॉब कार्टर ने जारी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दें दिया है। न्यूजीलैंड ने महिला विश्व कप 2022 में अपने अभियान का अंत सात मैचों में से केवल तीन जीत और अंक तालिका में छह अंकों के साथ किया।
न्यूजीलैंड के सरजमीं पर जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में असमर्थ रहने के बाद बॉब कार्टर ने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने का कदम उठाया है। सोफी डिवाइन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने सात मैचों में सिर्फ तीन मैच जीते, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने महिला वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
कोच ने छोड़ा न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का साथ
आपको बता दें, बॉब कार्टर पिछले ढाई साल से महिला टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे थे, और अब वह कथित तौर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के साथ उच्च प्रदर्शन कोच के रूप में अपनी भूमिका पर लौटेंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पुष्टि की है कि 61-वर्षीय बॉब कार्टर ने महिला टीम के मुख्य कोच का पद छोड़ने का फैसला किया है, और उनका अनुबंध भी समाप्त हो गया है।
Thanks, Bob ❤️
Coach, Bob Carter, confirmed today his contract has finished with the WHITE FERNS and he will return to his role as High Performance Coach with NZC.#CricketNation
📷 ICC/Getty pic.twitter.com/5Ckr3Fyi7u— WHITE FERNS (@WHITE_FERNS) March 26, 2022
बॉब कार्टर ने एक बयान में कहा: “हम आगे बढ़ रहे हैं। हम सेमीफाइनल की उम्मीद कर रहे थे। मुझे लगता है कि हम अभी भी करीब हैं, लेकिन कोई खुशी नहीं हुई है। न्यूजीलैंड महिला टीम काम करने के लिए एक महान समूह हैं। यह वास्तव में मेरे बारे में नहीं है। यह इस बारे में है कि हम उस अवधि में महिला टीम के साथ क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने न्यूजीलैंड महिला टीम के साथ अपने समय का भरपूर आनंद लिया है। मैंने इस यात्रा के माध्यम से कुछ विशेष संबंध बनाए हैं, और मैं अपनी उच्च प्रदर्शन वाली भूमिका में महिला और पुरुष क्रिकेटरों के साथ काम करना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।”