पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने खास अंदाज में किया अपना अर्धशतक बेटी को समर्पित - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने खास अंदाज में किया अपना अर्धशतक बेटी को समर्पित

पाकिस्तान जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपना अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 मार्च को खेलेगा।

Bismah Maroof’s celebration. (Photo source: Twitter)
Bismah Maroof’s celebration. (Photo source: Twitter)

न्यूजीलैंड में जारी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 6वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का माउंट माउंगानुई के बे ओवल में 8 मार्च को आमना-सामना हुआ। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को इस मैच में ऑस्ट्रेलिया से सात विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा। यह पाकिस्तान के लिए जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में एक अपमानजनक हार थी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें तीनों विभागों में मात दी थी।

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने 15 ओवरों के शेष रहते ही 191 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपना दूसरा मैच अपने नाम कर लिया, जबकि पाकिस्तान इस प्रतियोगिता में अब तक अपने पहले दो मैच हार चुका है।

बिस्माह मारूफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

हालांकि, पाकिस्तान टीम के पास इस खेल से लेने के लिए कुछ सकरात्मकताएं भी हैं। उनमें से एक कप्तान बिस्माह मारूफ की धमाकेदार नाबाद 78 रनों की पारी है। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का बहादुरी से सामना किया और वह अंत तक मैदान में डटी रही। बिस्माह मारूफ के अलावा, आलिया रियाज ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धतक बनाया, लेकिन लगातार विकटों के गिरने के कारण पाकिस्तान टीम 190 रनों पर सिमिट गई।

बिस्माह मारूफ ने जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपनी अर्धशतकीय पारी को एक विशेष ‘पालना’ उत्सव के साथ अपनी बेटी फातिमा को समर्पित किया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की ओर बल्ला उठाने के बाद, पाकिस्तान की कप्तान ने बल्ले को पहले नीचे रखा और फिर स्टैंड में उनके लिए चीयर कर रही नन्ही फातिमा को देखते हुए अपने हाथो को झूले के रूप में लहराए। यह वीडियो क्लिप कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कई प्रशंसकों का दिल भी जीत लिया।

यहां देखे वीडियो –

https://twitter.com/krithika0808/status/1501037637016354817?

आपको बता दें, पाकिस्तान जारी महिला वर्ल्ड कप 2022 में अपना अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 मार्च को खेलेगा और फिर 14 मार्च को बांग्लादेश से भिड़ेगा।

 

 

close whatsapp